उत्तराखंड-यहां एक युवक ने तमंचे से बाइक सवार दो युवकों पर झोंके फायर

ख़बर शेयर करें -

आज के समय में लोगों के पास जरा जरा सी बात में एक दूसरे के ऊपर हथियार ताल लेते हैं वैसे तो उत्तराखंड उधम सिंह नगर जिला अपराधी गतिविधियों के लिए बदनाम होता जा रहा है एक ऐसी खबर उधम सिंह नगर जिले के रुद्रपुर क्षेत्र से सामने आ रही है यहां पर मलिक कालोनी में एक युवक ने तमंचे से बाइक सवार दो युवकों पर फायर झोंक दिया। युवकों की बाइक में फायर लगा और वह बाल-बाल बच गए। आरोपी युवक फायरिंग करने के बाद फरार हो गया।

यह भी पढ़ें 👉  बाबा केदार के दरबार में उमड़ा आस्था का सैलाब; दर्शनार्थियों का आंकड़ा 4.40 लाख के पार!


इंदिरा कालोनी गली नंबर छह निवासी गुरजीत सिंह सोमवार दोपहर अपने भाई गुरमीत सिंह के साथ बाइक से मलिक कालोनी से जा रहा था। वहीं तभी एक बुलेट सवार युवक ने तेज उनकी बाइक को ओवरटेक कर रास्ता रोक लिया।

यह भी पढ़ें 👉  एसएसपी नैनीताल की सख्त कार्रवाई: पुलिस के साथ अभद्रता और सरकारी कार्य में बाधा डालने वाला अभियुक्त कार सहित गिरफ्तार।

आरोप है कि इस दौरान युवक ने गालीगलौज कर दो तमंचे निकाल लिए। एक तमंचे से सीधे फायर कर दिया। दोनों भाई भागे तो गोली बाइक पर लगी। भीड़ इकठ्ठा हुई तो बुलेट सवार हमलावर फरार हो गया। सूचना पर कोतवाल विक्रम राठौर पुलिस कर्मियों के साथ पहुंचे और घटना की जानकारी ली। सीसीटीवी में हमलावर युवक की फुटेज मिल गई। फिलहाल पुलिस उसकी पहचान कर तलाश में जुट गई है।

Ad_RCHMCT