UTTARAKHAND-ग्रुप के साथ नहाने आया भारतीय सेना का जवान गंगा नदी मे बहा,SDRF टीम ने किया रेस्क्यू,देखिये वीडियो।।

ख़बर शेयर करें -

UTTARAKHAND

गंगा नदी में बहा युवक , SDRF टीम ने किया रेस्क्यू

राज्य में डूबने से भी जनहानि होने की खबरें भी बढ़ गई हैं, प्रशासन द्वारा मना करने पर भी लोग नहीं मान रहे हैं। मंगलवार को दोपहर में थाना लक्ष्मण झूला से सूचना प्राप्त हुई की फूल चट्टी के पास एक व्यक्ति बह गया है।

यह भी पढ़ें 👉  काशीपुर के कायाकल्प की तैयारी: स्वच्छता और स्मार्ट शिक्षा के लिए महापौर दीपक बाली ने नैनी पेपर्स और IGL से मांगा CSR सहयोग

उक्त सूचना प्राप्त होने पर SDRF टीम द्वारा तत्काल घटनास्थल पर पहुंचकर सर्च एन्ड रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया गया।

गौरतलब है कि छह लोगों का ग्रुप नहाने के लिए फूलचट्टी आया था। अचानक जल स्तर बढ़ने से एक व्यक्ति बहने लगा, जिसको गोल्फ रैपिड तक बहते हुए देखा गया। बहने वाला युवक भारतीय सेना का जवान है जो छुटी में घर आया था और घूमने के लिए ऋषिकेश में आया हुआ था।

यह भी पढ़ें 👉  ‘ऑपरेशन प्रहार’ के तहत एसओजी व काठगोदाम पुलिस की संयुक्त कार्रवाई: करीब 3 लाख रुपये की 10 ग्राम स्मैक के साथ एक तस्कर गिरफ्तार

एस डी आर एफ डीप डाइविंग टीम ने घटनास्थल से 2 किलोमीटर आगे नदी से भारतीय सेना के जवान को खोज निकाला व तुरन्त अस्पताल भिजवाया।राजकीय चिकित्सालय में डॉक्टर द्वारा उक्त युवक को मृत घोषित किया गया।

यह भी पढ़ें 👉  भीमताल विधानसभा क्षेत्र के ग्रामीण इलाकों के दौरे पर पहुंचे कैबिनेट मंत्री राम सिंह कैड़ा: सुनीं जनसमस्याएं, अधिकारियों को दिए त्वरित समाधान के निर्देश

नाम मृतक:- नितुल यादव उम्र 25 वर्ष पुत्र श्री देवेंद्र
निवासी :- ग्राम गंडाला, तहसील बहरोड़, थाना निवराना, अलवर राजस्थान।

एस डी आर एफ रेस्क्यू टीम मे किशोर कुमार,मातबर सिंह
,जितेंद्र रावत, रमेश भट्ट,शिवम,सूरज मौजूद रहे।

Ad_RCHMCT