विवेकानंद बालिका विद्या मंदिर अल्मोड़ा की छात्राओं ने किया नाम रोशन अच्छा,एन सी सी कैडेट ने 13 स्वर्ण पदक व 9 रजत पदक जीते।।

ख़बर शेयर करें -

विवेकानंद बालिका विद्या मंदिर अल्मोड़ा की छात्राओं ने किया नाम रोशन अच्छा, एन सी सी कैडेट ने 13 स्वर्ण पदक व 9 रजत पदक जीते।।

विवेकानंद बालिका विद्या मंदिर जीवनधाम अल्मोड़ा की छात्राओं ने अच्छा प्रदर्शन कर एन सी सी कैडेट ने 13 स्वर्ण पदक व 9 रजत पदक जीते हैं।

24 यूके बालिका वाहिनी का सुयालबाड़ी में 10 दिवसीय सीएटीसी कैंप लगाया गया, इसमें विवेकानंद बालिका विद्या मंदिर जीवनधाम के कैडेट ने समूह गीत में दूसरा स्थान, समूह नृत्य में प्रथम स्थान, योग में प्रथम, क्रास कंट्री में प्रथम व तृतीय, वाद-विवाद प्रतियोगिता में कैडेट दीपिका प्रथम स्थान पर रही।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखण्ड में 'वन नेशन-वन एजुकेशन' की ऐतिहासिक शुरुआत: मदरसा बोर्ड समाप्त; सीएम धामी ने किया 'अल्पसंख्यक शिक्षा प्राधिकरण' का शुभारंभ

सुयाल बाड़ी में लगे सीएटीसी एन सी सी कैडेट शिविर में 10 कालेजों व 4 विद्यालयों ने प्रतिभाग किया था, शिविर में कैडेटस को शारीरिक गतिविधियों के अलावा हथियार प्रशिक्षण फायरिंग, ड्रिल और एन सी सी से संबंधित गतिविधियों में प्रशिक्षित किया गया और विभिन्न प्रतियोगिता करायी गयी।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड के विकास को मिलेगी 'जियोस्पेशियल' रफ्तार: मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन ने किया मोबाइल ऐप का शुभारंभ; ₹10 करोड़ से बड़े प्रोजेक्ट्स की पोर्टल मैपिंग अनिवार्य

जिसमें फायरिंग प्रतियोगिता में वि0 बा0 वि0 मंदिर की कैडेट कशिश टम्टा ने बहुत अच्छा प्रदर्शन कर अपने विद्यालय का नाम रोशन किया, जूनियर विंग और सिनियर विंग में सबसे अच्छा प्रदर्शन कर

अपने विद्यालय व अपने अभिभावकों का नाम रोशन कर 13 स्वर्ण पदक और 9 रजत पदक जीते वि0 बा0 वि0 मंदिर के कैडेट में।

यह भी पढ़ें 👉  नैनीताल: जिले में आपदा से निपटने के लिए मॉकड्रिल; 5 अलग-अलग स्थानों पर राहत एवं बचाव कार्य का हुआ अभ्यास

इस उपलब्धि का श्रेय कमान अधिकारी कर्नल मनोज कांडपाल व एन सी सी के समस्त स्टाफ और एसोसिएट एन सी सी आफिसर 3आरड आफिसर दीप्ती रावत डयाराकोटी को दिया।

विद्यालय की प्रधानाचार्या गोदावरी चतुर्वेदी व समस्त विद्यालय परिवार ने कैडेटस को शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की है।

Ad_RCHMCT