BREAKING-यहाँ क्रिकेट मैच (लीग) में सट्टा खेल रहे 4 अभियुक्तगणों को उधम सिंह नगर पुलिस ने किया गिरफ्तार।।

ख़बर शेयर करें -

CRIME NEWS Udham Singh Nagar police arrested 4 accused for betting in cricket match (league) here।

BREAKING-यहाँ क्रिकेट मैच में सट्टा खेल रहे 4 अभियुक्तगणों को उधम सिंह नगर पुलिस ने किया गिरफ्तार।।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद उधम सिंह नगर के अवैध शराब,नशा,जुआ,सट्टा करने वाले अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत एसओजी उधम सिंह नगर द्वारा मुखबिर की सूचना पर सोमवार की देर रात्रि तमिलनाडु प्रीमियर लीग में सट्टा करते हुए खटीमा क्षेत्र के 4 अभियुक्तों

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड की सड़क क्रांति को बड़ी रफ्तार: दिल्ली में नितिन गडकरी और सीएम धामी की बैठक में ₹7,000 करोड़ की परियोजनाओं पर सहमति

क्रमश 1. फरीद उर रहमान पुत्र सईद उर रहमान निवासी वार्ड नंबर 6 गोटिया इस्लाम नगर खटीमा

2.सरफराज पुत्र मोहम्मद शफीक निवासी उपरोक्त

3.मोहम्मद आसिफ पुत्र रशीद अहमद निवासी उपरोक्त

यह भी पढ़ें 👉  बड़ी खबर: नैनीताल में बिना हेलमेट नहीं मिलेगा पेट्रोल, प्रशासन सख्त!

4.सद्दाम अहमद पुत्र लियाकत अहमद निवासी जमोर खटीमा को राजीव नगर थाना झनकईया क्षेत्र से गिरफ्तार किया गया।

अभियुक्त गणों के पास से 02 अदद मोटर साइकिल, मोबाइल फोन,सट्टा डायरी पेन व ₹6000 नगद बरामद किए गए। अभियुक्त गण तमिलनाडु प्रीमियर लीग मैं सट्टा लगा रहे थे पूछताछ में चारों अभियुक्त गण द्वारा आगे सट्टा नदीम निवासी गोटिया इस्लामनगर,लियाकत निवासी वार्ड नंबर 6 गोटिया इस्लामनगर, जसवीर जस्सू कंजाबाग रोड खटीमा व ओमी मेहता निवासी खटीमा चौराहा को सट्टा देने की बात कबूली है।अभियुक्त गणों के विरुद्ध थाना झनकईया में FIR NO.52/22 धारा 13 जुआ अधिनियम पंजीकृत किया गया है।

Ad_RCHMCT