उत्तराखंड- अपहरण और दुष्कर्म का आरोपी इस इलाके से गिरफ्तार

ख़बर शेयर करें -

उत्तराखंड में किशोरी के अपहरण और दुष्कर्म का मामला प्रकाश में आया है। हरिद्वार जिले में हुई इस घटना के बाद फरार चल रहे आरोपी को ज्वालापुर पुलिस ने सहारनपुर से दबोच लिया। आरोपी को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया गया।

यह भी पढ़ें 👉  नैनीताल: जिले में आपदा से निपटने के लिए मॉकड्रिल; 5 अलग-अलग स्थानों पर राहत एवं बचाव कार्य का हुआ अभ्यास

कोतवाली प्रभारी प्रदीप बिष्ट ने जानकारी दी कि 31 अगस्त क्षेत्र के रहने वाले एक व्यक्ति ने अपनी नाबालिग बेटी की गुमशुदगी दर्ज कराई थी। 

बताया कि था कि उसकी बेटी घर से टयूशन जाने की बात कहकर निकली थी, तब से वापस लौटकर नहीं आई थी। पुलिस ने किशोरी को बरामद कर लिया था। सामने आया था कि एक युवक किशोरी को बहला फुसलाकर ले गया था।

यह भी पढ़ें 👉  बागेश्वर :युवाओं के लिए सुनहरा अवसर, फ्री इंग्लिश टाइपिंग और प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी, आवेदन की अंतिम तिथि 25 जुलाई

आराेप था कि युवक ने उसके साथ दुष्कर्म किया था। कोतवाली प्रभारी ने बताया कि आरोपी सन्नी पुत्र रोहताश निवासी ग्राम फतेहपुर साबला थाना देवबंद जिला सहारनपुर को पुलिस टीम गिरफ्तार कर लिया।

Ad_RCHMCT