उत्तराखंडः 9वीं कक्षा की छात्रा से दुराचार, आरोपी छात्र गिरफ्तार, ऐसे खुला मामला

ख़बर शेयर करें -

उत्तराखंड में एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। 9वीं कक्षा की छात्रा ने 12वीं कक्षा के छात्र पर दुष्कर्म का आरोप लगाया है। इसका पता छात्रा के गर्भवती होने पर चला है। 

पूरा घटनाक्रम  देहरादून में थाना नेहरू कॉलोनी क्षेत्र का है।  मामला तब सामने आया जब छात्रा की तबीयत अचानक बिगड़ी और उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां जांच में यह चौंकाने वाला तथ्य सामने आया कि छात्रा 6 महीने की गर्भवती है। इसके बाद, छात्रा के परिजनों ने आरोपी छात्र के खिलाफ पुलिस में तहरीर दी। पुलिस ने तहरीर के आधार पर आरोपी छात्र को हिरासत में लिया और किशोर न्यायालय में पेश करने के बाद उसे बाल सुधार गृह हरिद्वार भेज दिया।

यह भी पढ़ें 👉  भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा की विधानसभा बैठक संपन्न, योजनाओं को जन-जन तक पहुँचाने का संकल्प

परिजनों का कहना है कि आरोपी और छात्रा एक ही स्कूल में पढ़ते थे और दोनों के बीच दोस्ती थी। छात्र अक्सर छात्रा को स्कूल में साथ लाता-जाता था और उसे इधर-उधर घुमाने के लिए भी ले जाता था। आरोप है कि पिछले एक साल के दौरान आरोपी किशोर ने छात्रा के साथ कई बार दुष्कर्म किया।

यह भी पढ़ें 👉  नैनीताल दुग्ध संघ का विस्तार: सेला में 702वीं दुग्ध समिति का शुभारंभ, 1.55 लाख लीटर दूध संग्रहण का लक्ष्य

नेहरू कॉलोनी थाना प्रभारी संजीत कुमार ने बताया कि पीड़िता के परिजनों की तहरीर के आधार पर मामला दर्ज कर आरोपी को हिरासत में लिया गया है और मामले की जांच की जा रही है।

यह भी पढ़ें 👉  BREAKING NEWS: नैनीताल में कल स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र रहेंगे बंद, डीएम का आदेश जारी!

किशोरी ने अस्पताल में इलाज के दौरान पूरी घटना अपने परिवार को बताई, जिसके बाद परिजनों ने पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की है और मामले की गंभीरता से जांच कर रही है।

Ad_RCHMCT