उत्तराखंडः यहां 13 स्कूलों को तीन दिन बंद रखने के आदेश

ख़बर शेयर करें -

उत्तराखंड में बच्चों की सुरक्षा के दृष्टिगत पौड़ी जिले के रिखणीखाल में तीन दिन स्कूल बंद रहेंगे। रिखणीखाल क्षेत्र में आदमखोर गुलदार/बाघ के आतंक को देखते हुए जिलाधिकारी गढ़वाल, डॉ. आशीष चौहान ने 13 विद्यालयों और आंगनबाड़ी केंद्रों में तीन दिन का अवकाश घोषित किया है। यह अवकाश 20 दिसंबर से 22 दिसंबर 2024 तक रहेगा।

यह भी पढ़ें 👉  विकास में 'फ्लोटिंग पॉपुलेशन' को मिले तवज्जो: सीएम धामी ने नीति आयोग की टीम के सामने उठाई उत्तराखंड की भौगोलिक चुनौतियां; कुपोषण और जल संरक्षण पर दिया जोर

19 दिसंबर को उप जिलाधिकारी रिखणीखाल ने गुलदार/बाघ से प्रभावित 13 विद्यालयों और आंगनबाड़ी केंद्रों के बारे में आख्या प्रस्तुत की, जिसमें छात्र-छात्राओं की सुरक्षा को लेकर अवकाश की सिफारिश की गई थी। इन विद्यालयों में राजकीय प्राथमिक विद्यालय कण्डिया मल्ला, कण्डिया तल्ला, उ०मा०वि० कण्डिया, पीपलसारी, गुठरेता, सेन्धी, डाबरी, डाबरी वल्ली, मैन्दणी, बड़कासैण, डोबरिया, और डोबरियासार शामिल हैं।

यह भी पढ़ें 👉  हरिद्वार में मोरारी बापू की श्रीराम कथा संपन्न: समापन समारोह में पहुंचे सीएम धामी; बोले- 2 महीने में 45 लाख श्रद्धालुओं ने किए चारधाम के दर्शन, कुंभ 2027 होगा ऐतिहासिक

जिलाधिकारी ने उप जिलाधिकारी की संस्तुति को मंजूरी देते हुए इन विद्यालयों और आंगनबाड़ी केंद्रों में 20 दिसंबर से 22 दिसंबर तक अवकाश घोषित किया है। यह कदम बच्चों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए उठाया गया है, ताकि गुलदार/बाघ के खतरे से उन्हें बचाया जा सके।

Ad_RCHMCT