उत्तराखंडः अभी और टल सकते हैं पंचायत चुनाव, ये है स्थिति

ख़बर शेयर करें -

उत्तराखंड में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव अब मई के अंत तक आयोजित हो सकते हैं, जबकि पहले सरकार की योजना अप्रैल माह के अंत तक चुनाव कराने की थी। इसके पीछे प्रमुख कारण है ऊधमसिंह नगर के दो ब्लाकों में कुछ पंचायतों के नगर निगम में शामिल होने के बाद परिसीमन प्रक्रिया में आई गड़बड़ियां।

इसके अतिरिक्त, सरकार को ओबीसी आरक्षण लागू करने के लिए एक समर्पित आयोग की प्रक्रिया भी पूरी करनी है, जिसके लिए कार्यकाल को बढ़ाने का प्रस्ताव जल्द ही कैबिनेट में आएगा।

यह भी पढ़ें 👉  राष्ट्रीय सरस मेले के दूसरे दिन मुख्य अतिथि विधायक मोहन सिंह बिष्ट ने गाया गीत, लोक गायक नीरज उप्रेती की स्टार नाइट ने बांधा समां।

उत्तराखंड में हरिद्वार को छोड़कर बाकी 12 जिलों में त्रिस्तरीय पंचायतों का कार्यकाल 27 नवंबर, 2024 को समाप्त हो गया था। इसके बाद सरकार ने दिसंबर में अगले छह महीने या चुनाव तक प्रशासक नियुक्त किए थे, जिससे अब चुनाव जून तक कराए जा सकते हैं।

यह भी पढ़ें 👉  ‘ऑपरेशन प्रहार’ के तहत एसओजी व काठगोदाम पुलिस की संयुक्त कार्रवाई: करीब 3 लाख रुपये की 10 ग्राम स्मैक के साथ एक तस्कर गिरफ्तार

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के लिए शासन से रिपोर्ट मांगी थी, जिसे पंचायत निदेशालय ने शासन को सौंप दिया। विभाग ने हरिद्वार को छोड़कर अन्य जिलों में ग्राम, क्षेत्र, और जिला पंचायतों का परिसीमन पूरा कर लिया था। हालांकि, ऊधमसिंह नगर के दो ब्लाकों में कुछ पंचायतों के नगर निगम में समाहित होने के बाद परिसीमन प्रक्रिया में अड़चने आईं, जिसके कारण मामला कोर्ट तक गया।

यह भी पढ़ें 👉  भीमताल विधानसभा क्षेत्र के ग्रामीण इलाकों के दौरे पर पहुंचे कैबिनेट मंत्री राम सिंह कैड़ा: सुनीं जनसमस्याएं, अधिकारियों को दिए त्वरित समाधान के निर्देश

पंचायती राज विभाग के सचिव चंद्रेश कुमार ने कहा कि त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव की तैयारी पूरी हो चुकी है, लेकिन कुछ तकनीकी कारणों से देरी हुई है। उन्होंने आश्वासन दिया कि सरकार के पास अब भी 65 दिन से अधिक का समय बचा है, और इस दौरान चुनाव कराए जाने की पूरी संभावना है।

Ad_RCHMCT