उत्तराखंड पेपर लीकः सीबीआई की जांच से खुलेंगे बड़े राज! ये नामजद

ख़बर शेयर करें -

उत्तराखंड में हाल ही में हुए पेपर लीक प्रकरण में सीबीआई ने कार्रवाई शुरू कर दी है। मामले में देर रात मुकदमा दर्ज किया गया और खालिद, सुमन, साबिया और हीना को आरोपी बनाया गया है। यह मामला देहरादून एसीबी शाखा में नकल विरोधी कानून के तहत दर्ज किया गया है। जांच की जिम्मेदारी असिस्टेंट सुप्रिटेंडेंट राजीव चंदोला को सौंपी गई है।

यह भी पढ़ें 👉  राष्ट्रीय खेल दिवस पर हल्द्वानी से 'खेलभूमि' बनने की ओर उत्तराखंड के मजबूत कदम: सीएम धामी ने ₹43.50 करोड़ की लागत से राज्य क्रीड़ा विश्वविद्यालय के प्रथम चरण का किया शिलान्यास; शैक्षणिक सत्र शुरू

यह पेपर लीक घटना 21 सितंबर को हुई स्नातक स्तरीय भर्ती परीक्षा के दौरान सामने आई, जब हरिद्वार के एक परीक्षा केंद्र से पेपर लीक होने की खबर आई। परीक्षा की निष्पक्षता पर सवाल उठाते हुए युवाओं ने उसी रात परेड ग्राउंड के पास धरना शुरू कर दिया। कई दौर की वार्ता के बावजूद मामला कई दिनों तक सुलझा नहीं। इस बीच पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी थी।

यह भी पढ़ें 👉  ‘मेरे सपनों का उत्तराखंड’ पर रुद्रपुर में विद्यार्थियों से रूबरू हुए सीएम पुष्कर सिंह धामी: युवाओं के नवाचार से तय होगी विकसित उत्तराखंड की दिशा; देहरादून में बनी देश की 5वीं सबसे बड़ी साइंस सिटी

इस मामले में पहले ही दो आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है और एकल जांच आयोग भी गठित किया गया था। लेकिन युवाओं ने सीबीआई जांच कराने और परीक्षा रद्द करने की मांग पर अड़े रहे। 29 सितंबर को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी धरनास्थल पर पहुंचे और वहीं सीबीआई जांच की संस्तुति दी। इसके अगले दिन शासन ने औपचारिक रूप से पत्र जारी किया।

यह भी पढ़ें 👉  मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन से मिला विश्व बैंक का उच्चस्तरीय प्रतिनिधिमंडल: 'उत्तराखंड@2047', जल प्रबंधन, आपदा प्रबंधन और सतत विकास पर हुई विस्तृत चर्चा

पुलिस मुख्यालय लगातार केंद्रीय विभागों के साथ समन्वय बनाए हुए था। हाल ही में मुख्यमंत्री ने परीक्षा रद्द करने की घोषणा कर दी थी और अब सीबीआई जांच के लिए शासन की संस्तुति के आधार पर डीओपीटी ने भी मंजूरी दे दी है।

Ad_RCHMCT