उत्तराखंड:-(दुखद) यहाँ किशोर को तेंदुए ने बनाया निवाला,परिवार में कोहराम

ख़बर शेयर करें -

उत्तराखंड राज्य में जंगली जानवरों के हमले के मामले भी दिन-प्रतिदिन बढ़ते जा रहे हैं, पहाड़ों से भी दिन-प्रतिदिन जंगली जानवरों के हमले की खबर आ रही हैं।

ताजा मामला देर शाम साढ़े छह बजे तेंदुआ बच्चे को उठाकर जंगल की तरफ भाग गया। चिल्लाने की आवाज सुनकर परिजन बाहर निकले। शोर मचाने पर तेंदुआ भाग गया।

यह भी पढ़ें 👉  टपकेश्वर महादेव की भव्य शोभायात्रा में शामिल हुए सीएम पुष्कर सिंह धामी; विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना की

गुरुवार को देर शाम अल्मोड़ा के जागेश्वर क्षेत्र के क्वैराली गांव में तेंदुए ने 11 साल के मासूम को निवाला बना दिया। वह तीसरी कक्षा में पढ़ता था। जानकारी के अनुसार, गांव के रमेश सिंह का बेटा आरव शाम करीब साढ़े छह बजे टीवी देखने के बाद अपने ताऊ के घर से लौट रहा था।

यह भी पढ़ें 👉  त्योहारों में स्थानीय उत्पादों की खरीद को दें प्राथमिकता: सीएम धामी; सचिवालय में ‘सशक्त बहना उत्सव’ के स्टालों से की खरीदारी

दस दौरान घात लगाकर बैठे तेंदुए ने उस पर हमला कर दिया। तेंदुआ उसे उठाकर जंगल की तरफ भाग गया। चिल्लाने की आवाज सुनकर परिजन बाहर निकले। शोर मचाने पर तेंदुआ भाग गया। जब तक परिजन घर से करीब 50 मीटर की दूरी पर आरव के पास पहुंचते उसने दम तोड़ दिया।

यह भी पढ़ें 👉  मानसून के बाद युद्धस्तर पर दुरुस्त होंगी प्रदेशभर की सड़कें: कैबिनेट बैठक में बनी ठोस कार्ययोजना; समय से टेंडर पूरे करने के निर्देश

इस घटना से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। नायब तहसीलदार भनोली दिवान सिंह सलाल ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया।वहीं परिवार में कोहराम तो गाँव मे शोक की लहर है।

Ad_RCHMCT