उत्तराखंड-(दुखद) यहाँ सड़क हादसे में दो युवाओं की मौत, परिवार में कोहराम।।

ख़बर शेयर करें -

उत्तराखंड राज्य के रुड़की से एक दुखद खबर सामने आ रही है जहाँ दर्दनाक हादसे में 2 भाजपा युवा मोर्चा के पदाधिकारियों की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि दोनों अपनी बहन की शादी का कार्ड बांटने जा रहे थे। इस दौरान हुए हादसे में उनकी मौत हो गई। घटना के बाद से ही दोनों घरों में मातम पसरा है और परिवार में कोहराम मचा है।

यह भी पढ़ें 👉  प्रतिकूल मौसम के बीच पीपलकोटी पहुंचे सीएम धामी: टनल में फंसे श्रमिकों के रेस्क्यू ऑपरेशन का लिया जायजा; घायलों से मिलकर जाना कुशलक्षेम

मिली जानकारी के अनुसार भाजपा युवा मोर्चा के पूर्व मंडल अध्यक्ष हर्षित गर्ग की बहन की शादी इस माह 22 जनवरी को होनी है।घर में शादी को लेकर जोर शोर से तैयारियां चल रही थी। हर्षित भी तैयारियों में जुटकर रिश्तेदारी और परिचितों में शादी के कार्ड बांटने में लगे थे।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड एकीकृत बागवानी विकास परियोजना की मुख्य सचिव ने की समीक्षा: 'पीएम गतिशक्ति' पर होगी डिजिटल मैपिंग; सोलर कोल्ड स्टोरेज और महक क्रांति के लिए 10 वर्षीय रोडमैप के निर्देश

आज सुबह वह अपने दोस्त युवा मोर्चा उपाध्यक्ष अमन कश्यप के साथ कार में सवार होकर यमुनानगर जा रहे थे। बताया जा रहा है की इस दौरान उनकी कार सरसावा के पास डिवाइडर से जा टकराई। जिसमें कार सवार दोनों युवकों की मौके पर ही मौत हो गई।

यह भी पढ़ें 👉  स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर शहीद अमित कुमार अणथ्वाल के घर पहुंचे सीएम धामी; परिजनों को किया सम्मानित, वीर सपूत को किया नमन

इस घटना के बाद पूरे शहर में शोक की लहर है। सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। वहीं, हादसे की सूचना शहर के लोगों और भाजपाइयों को लगी तो शोक की लहर दौड़ गई।

Ad_RCHMCT