उत्तराखंड रजत जयंती: पीएम मोदी ने राज्य को दी इतने करोड़ की परियोजनाओं की सौगात

ख़बर शेयर करें -

उत्तराखंड राज्य स्थापना दिवस की रजत जयंती के अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज देहरादून पहुंचे और राज्य को 8260 करोड़ रुपये की योजनाओं की सौगात दी। इन परियोजनाओं में पेयजल, सिंचाई, तकनीकी शिक्षा, ऊर्जा, शहरी विकास, खेल और कौशल विकास जैसे कई प्रमुख क्षेत्र शामिल हैं। इस अवसर पर प्रधानमंत्री ने 28,000 किसानों के खातों में फसल बीमा योजना के तहत 62 करोड़ रुपये की राशि भी जारी की।

यह भी पढ़ें 👉  नैनीताल में 9 जुलाई को भारी बारिश का 'ऑरेंज अलर्ट'

कार्यक्रम से पहले प्रधानमंत्री मोदी ने प्रदर्शनी का अवलोकन किया, जहां उन्होंने बच्चों से आत्मीय बातचीत की। प्रदर्शनी के दौरान एक नन्हीं बालिका ने उन्हें गुलाब का फूल भेंट किया, जिसे स्वीकार करते हुए प्रधानमंत्री ने उसे आशीर्वाद दिया। इस दौरान राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल (सेवानिवृत्त) गुरमीत सिंह और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी भी मौजूद रहे। मुख्यमंत्री धामी ने प्रधानमंत्री को अपने हाथों से बनाई एक सुंदर तस्वीर भेंट की।

यह भी पढ़ें 👉  विकास में 'फ्लोटिंग पॉपुलेशन' को मिले तवज्जो: सीएम धामी ने नीति आयोग की टीम के सामने उठाई उत्तराखंड की भौगोलिक चुनौतियां; कुपोषण और जल संरक्षण पर दिया जोर

मुख्य समारोह में पहुंचने पर मुख्यमंत्री धामी ने पीएम मोदी को शॉल ओढ़ाकर स्वागत किया और ऊखीमठ स्थित भगवान केदारनाथ के शीतकालीन प्रवासस्थल की प्रतिकृति उन्हें स्मृति चिन्ह के रूप में भेंट की। इसके बाद प्रधानमंत्री मोदी ने रजत जयंती समारोह के मंच से राज्य को करोड़ों की विकास योजनाओं का तोहफा दिया और कई महत्वपूर्ण परियोजनाओं का शिलान्यास किया।

यह भी पढ़ें 👉  नाबार्ड परियोजनाओं में आएगी तेजी: मुख्य सचिव ने विभागों को 3 दिन में प्रोजेक्ट पोर्टल पर अपलोड करने के दिए निर्देश; वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए ₹1,000 करोड़ का लक्ष्य

कार्यक्रम के दौरान पूरे देहरादून में उत्सव का माहौल दिखाई दिया। लोगों ने पारंपरिक वेशभूषा में नृत्य और गीतों के माध्यम से उत्तराखंड की समृद्ध संस्कृति की झलक प्रस्तुत की। प्रधानमंत्री ने अपने संबोधन में कहा कि आने वाले वर्षों में उत्तराखंड “विकसित भारत” के निर्माण में एक मजबूत भूमिका निभाएगा।

Ad_RCHMCT