उत्तराखंडः बेटों ने पिता की हत्या कर शव को जलाया, इलाके में हड़कंप

ख़बर शेयर करें -

उत्तराखंड में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है,  केदारघाटी स्थित बेडूला गांव में  दो बेटों ने अपनी ही पिता की निर्मम हत्या कर दी। इसके बाद दोनों ने शव को जलाकर इस खौफनाक कृत्य को अंजाम दिया। इस वारदात के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है और लोग इस तरह की बर्बरता से हैरान हैं।

यह भी पढ़ें 👉  आईएमपीसीएल (IMPCL) मोहन के निजीकरण पर राज्य आंदोलनकारियों का फूटा गुस्सा; कल प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री को सौंपेंगे ज्ञापन

पुलिस के मुताबिक, यह घटना आज सुबह की बताई जा रही है। बताया जा रहा है कि जिस पिता ने अपने बेटों को पाल पोसकर बड़ा किया, उन्हीं बेटों ने उन्हें बेरहमी से मार डाला। हत्या के बाद शव को जलाने की वारदात ने इस मामले को और भी जघन्य बना दिया है।

यह भी पढ़ें 👉  स्वर्ग का एहसास कराती हैं उत्तराखंड की वादियां: समाज सेविका उर्वशी दत्त बाली का अद्भुत यात्रा संस्मरण

घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि यह मामला पूरी तरह से जांच के दायरे में है और हत्या के कारणों का पता लगाया जा रहा है। 

Ad_RCHMCT