उत्तराखंड राज्य स्थापना दिवस 2025: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और पीएम मोदी होंगे मौजूद

ख़बर शेयर करें -

उत्तराखंड 9 नवंबर को अपना 25वां स्थापना दिवस मना रहा है। इस खास मौके को रजत जयंती वर्ष के रूप में मनाने का निर्णय लिया गया है ताकि प्रदेशवासियों के लिए यह आयोजन यादगार बन सके। इस अवसर पर देहरादून स्थित विधानसभा भवन में दो दिवसीय विशेष सत्र का आयोजन भी किया जाएगा।

यह भी पढ़ें 👉  मुख्यमंत्री उद्यमशाला चौपाल-2026: सीएम धामी ने लखपति दीदियों को किया सम्मानित; देहरादून के आईटी पार्क में खुलेगा राज्य स्तरीय विपणन केंद्र

सूचना एवं लोक संपर्क विभाग के मुताबिक, इस विशेष सत्र में उत्तराखंड की 25 वर्षों की विकास गाथा और भविष्य की चुनौतियों पर चर्चा होगी। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू उत्तराखंड विधानसभा के इस सत्र को संबोधित कर सकती हैं। साथ ही, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के भी रजत जयंती महोत्सव में शामिल होने की संभावना जताई जा रही है।

यह भी पढ़ें 👉  रिवर्स पलायन को गति देने के लिए विभागीय योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित करें: मुख्यमंत्री धामी; पलायन निवारण आयोग की बैठक में दिए निर्देश

हाल ही में मंत्रिमंडल की बैठक में विशेष सत्र बुलाने का निर्णय लिया गया था, जिसमें मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को तिथियों के निर्धारण का अधिकार दिया गया है। विधानसभा सचिवालय इस सत्र को भव्य और दिव्य रूप में आयोजित करने की तैयारी में है।

यह भी पढ़ें 👉  ओलंपिक-2036 के लिए मिशन मोड में उत्तराखंड: 150 युवा प्रतिभाओं को मिलेगा वैज्ञानिक प्रशिक्षण; मुख्य सचिव ने दिए रोडमैप तैयार करने के निर्देश

उत्तराखंड सरकार राज्य स्थापना दिवस को भव्य रूप से मनाने के लिए पूरी तरह से तैयार है, ताकि इस रजत जयंती महोत्सव को प्रदेश के लिए एक यादगार आयोजन बनाया जा सके।

Ad_RCHMCT