उत्तराखंड-यहां बेकाबू होकर खाई में जा गिरा वाहन,2 की मौत,1 घायल

ख़बर शेयर करें -

उत्तराखंड में सड़क हादसे को लेकर मामले दिन पर दिन बढ़ते जा रहे हैं इसलिए क्रम एक बड़ी खबर सड़क हादसे को लेकर रुद्रप्रयाग से सामने आ रही है यहां के गुप्तकाशी-छेनागाड़ उछोला सड़क मार्ग पर एक वाहन अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गया।

वहीं इस हादसे में दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसका हॉस्पिटल में इलाज चल रहा है। मिली जानकारी के मुताबिक गुप्तकाशी-छेनागाड़ उछोला सड़क मार्ग पर वाहन संख्या UK13TA0386 जोकि सड़क से लगभग 200 मीटर नीचे गहरी खाई में जा गिरा वाहन में चालक सहित तीन लोग सवार थे।

यह भी पढ़ें 👉  संत समाज का मार्गदर्शन धर्म, संस्कृति और राष्ट्र निर्माण की प्रेरणा: सीएम धामी; हरिद्वार में पूज्य सतगुरु लाल दास महाराज के 51वें निर्वाण दिवस में हुए शामिल

इस हादसे की सूचना स्थानीय लोगों ने पुलिस को दी, जिसकी सूचना प्राप्त होते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में ले लिया है। पुलिस ने बताया कि इस हादसे में सुनील पुत्र वसुदेव एवं दिलीप लाल पुत्र शेरू लाल की घटनास्थल पर ही मृत्यु हो गई है।

यह भी पढ़ें 👉  ‘मेरे सपनों का उत्तराखंड’ अभियान को मिला ऐतिहासिक जनसमर्थन: 2.5 लाख से अधिक विद्यार्थियों ने भेजा विजन; 140 श्रेष्ठ विचारों पर सीएम धामी करेंगे सीधा संवाद

जबकि जगदीश सिंह पुत्र इन्द्र सिंह का रेस्क्यू कर घायल अवस्था में 108 के माध्यम से हायर सेंटर भेजा गया है। दुर्घटना की सूचना परिजनों को दे दी गयी। मृतकों की पहचान सुनील पुत्र वसुदेव उम्र (26) वर्ष निवासी ग्राम उछोला (वाहन चालक) तथा दिलीप लाल पुत्र शेरू लाल उम्र (50) वर्ष निवासी ग्राम क्यार्क बरसूडी के रूप में हुई जबकि जगदीश सिंह पुत्र इंद्र सिंह उम्र (36) वर्ष ग्राम उछो गंभीर रूप से इस घटना में घायल हो गए

Ad_RCHMCT