Uttrakhand weather-मौसम के रेड अलर्ट के बीच मौसम विभाग के निदेशक विक्रम सिंह ने मौसम वीडियो बुलेटिन जारी कर दी बड़ी अपडेट

ख़बर शेयर करें -

Uttrakhand weather-राज्य में इस समय बारिश शुरू हो गई है वहीं पहाड़ी इलाकों से लेकर तराई तक मौसम में परिवर्तन हो गया है जिससे तापमान में भी कमी हुई है।

वहीं मौसम विज्ञान केंद्र मौसम विभाग के निर्देशक विक्रम सिंह ने वीडियो बुलेटिन जारी करते हुए कहा की कुमाऊं और गढ़वाल मंडल में रैड अलर्ट जारी करते हुए 4 जुलाई तक कुमाऊं मंडल में रेड अलर्ट जारी किया है जबकि गढ़वाल मंडल में 5 जुलाई से लेकर 7 जुलाई तक रेड अलर्ट मौसम विभाग ने जारी किया है।

यह भी पढ़ें 👉  गांधी-शास्त्री जयंती पर उत्तराखण्ड में श्रद्धा और नमन: मुख्यमंत्री आवास और सचिवालय में महापुरुषों को दी गई भावभीनी श्रद्धांजलि

मौसम विभाग ने कुमाऊं मंडल के विभिन्न जनपदों में लोगों को इस दौरान बेहद सतर्कता बरतने तथा नदी नाले ऊफान पर आने की संभावना को देखते हुए यात्रा से परहेज करने की भी बात कही है साथ ही मौसम विभाग ने कहा है कि जैसे-जैसे महीना आगे बढ़ेगा वैसे-वैसे बरसात की रफ्तार भी और आगे बढ़ने की संभावना बनती हुई दिख रही है।

यह भी पढ़ें 👉  वीकेंड पर कैंची धाम सहित नैनीताल जनपद के धार्मिक व पर्यटन स्थलों पर बढ़ी पर्यटकों-श्रद्धालुओं की संख्या

वहीं मौसम वैज्ञानिक विक्रम सिंह ने कहा की जो लोग नदी किनारे रहते हैं उन्होंने भी सेफ जगह मे चले जाना चाहिए।वहीं उन्होंने चार से पांच दिन अलर्ट रहने की भी अपील की है।

यह भी पढ़ें 👉  वृद्धजन परिवार के सुरक्षाकवच, उनके सम्मान और सुरक्षा की जिम्मेदारी हमारी: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी

श्री सिंह ने कहा कि दिन में तो लोग सतर्कता बरत सकते हैं लेकिन रात्रि में होने वाली भारी बरसात को देखते हुए सभी को अलर्ट मोड पर रहने की आवश्यकता है।चारधाम यात्रा मे भी यात्रियों को सतर्क रहने चाहिए।
Uttrakhand weather Dehradun weather Nainital weather Haridwar weather Udham Singh Nagar weather weather Pithoragarh weather Chamoli weather Tehri weather

Ad_RCHMCT