Uttrakhand weather-तत्कालिक मौसम पूर्वानुमान,इन जिलों मे कुछ घंटे गर्जन के साथ आकाशीय बिजली चमकने,झोंकेदार हवाओं की चेतावनी

ख़बर शेयर करें -

Uttrakhand weather Dehradun weather Nainital weather Haridwar weather Udham Singh Nagar weather weather Pithoragarh weather Chamoli weather Tehri weather
Uttrakhand weather-राज्य मे चल रही गर्मी के बीच एक बार फिर कुछ राहत मिलने की संभावना दिखाई दे रही हैं। वहीं कुछ जिलों मे तीन घंटे मौसम बदलने की चेतावनी मौसम विभाग ने दी है।जहाँ मौसम पूर्वानुमान मे मौसम विभाग ने उत्तरकाशी,रुद्रप्रयाग, नैनीताल,अल्मोड़ा, टिहरी, चंपावत एवं पिथौरागढ़ जनपदों में कहीं-कहीं हल्की से मध्यम वर्षा की संभावना बताई थी।

यह भी पढ़ें 👉  टिहरी झील को ‘ग्लोबल डेस्टिनेशन’ के रूप में विकसित करने की तैयारी: मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन ने दिए 8 हजार हेक्टेयर क्षेत्र का मास्टर व जोनल प्लान बनाने के निर्देश

वहीं उत्तराखंड राज्य मौसम विभाग ने गुरुवार को सायं5:00 बजे से रात्रि 8:00 बजे तक तत्कालिक मौसम पूर्वानुमान जारी करते हुए तीन घंटे राज्य के उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, नैनीताल,अल्मोड़ा, टिहरी, चंपावत एवं पिथौरागढ़ जनपदों मे कहीं-कहीं गर्जन के साथ आकाशीय बिजली चमकने तथा झोंकेदार हवाएं 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चलने की बात कही है।वहीं येलो अलर्ट जारी किया है।

यह भी पढ़ें 👉  विकास और पर्यावरण के बीच संतुलन के साथ उत्तराखण्ड को आगे बढ़ाना हमारी प्राथमिकता : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी

वहीं मौसम विभाग का कहना है कि कहीं-कहीं बिजली गिरने से जान माल की हानि हो सकती है तथा झौकेदार हवाएं से पेड़ों के जड़ से उखाड़ने की भी संभावना है इस दौरान मौसम विभाग ने लोगों को सचेत रहने की भी चेतावनी दी है।

यह भी पढ़ें 👉  पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती पर मुख्यमंत्री ने किया भावपूर्ण स्मरण

वहीं मौसम विभाग ने पौड़ी और बागेश्वर जनपदों मे कहीं कहीं गर्जन वाले बादल विकसित होने हल्की से हल्की वर्षा की संभावना जताई है।

Ad_RCHMCT