डांस फ्लोर पर तमंचा लहराते हुए कर दिए हवाई फायर, पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार

ख़बर शेयर करें -

हरिद्वार। डांस फ्लोर पर डीजे की धुन के बीच तमंचे से हवाई फायर करने वाले युवक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। उसे आर्म्स एक्ट में निरूद्घ कर दिया गया है।

सोशल मीडिया पर छाने का नशा लिए युवाओं द्वारा रील्स के माध्यम से अवैध हथियारों को लहराने सम्बन्धित शिकायतों पर सख्ती से कार्यवाही कर आरोपी युवाओं को कानून के कठघरे में खड़ा करने के सम्बन्ध में एसएसपी अजय सिंह द्वारा दिए गए निर्देशों पर काम करते हुए पुलिस टीम ने शादी समारोह के दौरान डांस फ्लोर पर तमंचा लहराने व दबंगई दिखाकर हवाई फायर करने पर आरोपी युवक को तमंचे व जिंदा कारतूस के साथ दबोचा।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी पुलिस का एक्शन: स्कूटी से अवैध अंग्रेजी शराब की तस्करी करता तस्कर गिरफ्तार, 96 पव्वे और वाहन बरामद।

घटनाक्रम 25 जून को ग्राम रायपुर दरेड़ा में सम्पन्न एक शादी समारोह का है। टीम ने 27 जून को मुखबिर की सूचना पर आरोपी युवक जातिराम को दबोचकर बरामदगी के आधार पर नियमानुसार आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया। अभियुक्त को नियमानुसार मा० न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है।

यह भी पढ़ें 👉  पीएनजी पीजी कॉलेज रामनगर में ‘मेरे सपनों का भारत, विकसित भारत 2047’ विषय पर संगोष्ठी आयोजित

पकड़ा गया अभियुक्त-
जातिराम पुत्र मांगेराम निवासी ग्राम पीथपुर कोतवाली लक्सर जिला हरिद्वार उम्र 23 वर्ष

बरामदगी-
01 अवैध तंमचा व 01 जिंदा कारतूस 315 बोर

यह भी पढ़ें 👉  स्वच्छता ही सेवा पखवाड़ा 2026: एच.एन. इंटर कॉलेज में 300 विद्यार्थियों ने सीखे कचरा पृथक्करण और '3R' के गुर

पुलिस पार्टी-
1- व0उ0नि0 लोकपाल परमार
2- उ0नि0 रोहित कुमार
3- का0 राकेश नेगी

Ad_RCHMCT