मौसम का मिजाज बिगड़ा: उत्तराखंड में भारी बारिश का अलर्ट जारी

ख़बर शेयर करें -

उत्तराखंड में मौसम विभाग ने अगले कुछ दिनों तक भारी बारिश और खराब मौसम को लेकर बड़ा अलर्ट जारी किया है। मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार, प्रदेश में 15 अगस्त तक मौसम में राहत के आसार नहीं हैं और प्रदेशभर में भारी बारिश का दौर जारी रहेगा।

यह भी पढ़ें 👉  अपशिष्ट प्रबंधन में सहयोग के लिए आगे आया कॉरपोरेट सेक्टर: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने खटीमा से 15 कचरा कलेक्शन वाहनों को दिखाई हरी झंडी

पर्वतीय इलाकों में भारी बारिश की संभावना जताई गई है। देहरादून, पिथौरागढ़ और बागेश्वर के कुछ क्षेत्रों में भारी बारिश को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। वहीं, उत्तरकाशी, टिहरी, पौड़ी, रुद्रप्रयाग, चमोली, नैनीताल, ऊधमसिंह नगर और चंपावत जिलों के कुछ हिस्सों में तेज बारिश के चलते येलो अलर्ट जारी किया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन ने सीमांत उत्तरकाशी का किया सघन दौरा: चिन्यालीसौड़ हवाई पट्टी की सामरिक व्यवस्थाओं का लिया जायजा; महिला स्वयं सहायता समूहों और मेधावी छात्रों को किया प्रोत्साहित

मौसम विभाग ने बिजली चमकने, तेज गर्जना और शॉर्ट दौर की बारिश को भी लेकर सतर्क रहने को कहा है। प्रदेशवासियों से अपील की गई है कि वे मौसम विभाग की सलाह का पालन करें और आवश्यक सुरक्षा उपाय करें।

यह भी पढ़ें 👉  टिहरी झील को ‘ग्लोबल डेस्टिनेशन’ के रूप में विकसित करने की तैयारी: मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन ने दिए 8 हजार हेक्टेयर क्षेत्र का मास्टर व जोनल प्लान बनाने के निर्देश

इस प्रकार, 15 अगस्त तक उत्तराखंड के अधिकांश हिस्सों में मौसम खराब बना रहेगा, जिससे जनजीवन प्रभावित होने की संभावना बनी हुई है।

वहीं राज्य के बागेश्वर जनपद भारी बारिश की संभावना के दृष्टिकोण सोमवार को स्कूलों अवकाश घोषित किया गया है।

Ad_RCHMCT