ट्रैफिक ड्यूटी कर रही महिला सिपाही पर टेंपो चढ़ाने की कोशिश, बाल-बाल बची जान

ख़बर शेयर करें -

उत्तराखंड में एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है। जिसमें ट्रैफिक ड्यूटी के दौरान एक विक्रम (टेंपो) चालक ने महिला कांस्टेबल पर वाहन चढ़ाने की कोशिश की। घटना से एक दिन पहले ही उसी चालक ने महिला सिपाही को जान से मारने की धमकी दी थी। गनीमत रही कि कांस्टेबल बाल-बाल बच गई। यह घटना राजधानी देहरादून की नगर कोतवाली क्षेत्र के तहसील चौक की है।

यह भी पढ़ें 👉  राष्ट्रीय खेल दिवस पर हल्द्वानी से 'खेलभूमि' बनने की ओर उत्तराखंड के मजबूत कदम: सीएम धामी ने ₹43.50 करोड़ की लागत से राज्य क्रीड़ा विश्वविद्यालय के प्रथम चरण का किया शिलान्यास; शैक्षणिक सत्र शुरू

मामले की जानकारी के अनुसार, तहसील चौक पर ट्रैफिक व्यवस्था की जिम्मेदारी महिला कांस्टेबल रेशमा के पास थी। वह पिछले कई दिनों से विक्रम चालकों द्वारा लेफ्ट टर्न घेरने और नो पार्किंग जोन में खड़े होने पर कार्रवाई कर रही थीं।
3 नवंबर को उन्होंने विक्रम संख्या 1742 को नो पार्किंग से हटवाया। इस पर चालक भड़क गया और जाते-जाते रेशमा को धमकी दी — “तुझे मैं कल का सूरज नहीं देखने दूंगा।”

यह भी पढ़ें 👉  मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन से मिला विश्व बैंक का उच्चस्तरीय प्रतिनिधिमंडल: 'उत्तराखंड@2047', जल प्रबंधन, आपदा प्रबंधन और सतत विकास पर हुई विस्तृत चर्चा

शुरुआत में रेशमा ने इस धमकी को गंभीरता से नहीं लिया। लेकिन अगले दिन यानी 4 नवंबर को वही चालक फिर तहसील चौक पहुंचा और विक्रम को तेजी से महिला सिपाही की ओर बढ़ा दिया।
रेशमा ने समय रहते पीछे हटकर खुद को बचा लिया। मौके पर मौजूद अन्य पुलिसकर्मियों ने आरोपी को पकड़ने की कोशिश की, लेकिन वह मौके से फरार हो गया।

यह भी पढ़ें 👉  देवीधुरा में फलों-फूलों से बरसी ऐतिहासिक बग्वाल: 8 मिनट चले पाषाण युद्ध के साक्षी बने लाखों श्रद्धालु; मुख्यमंत्री धामी ने की देवीधुरा को नगर पंचायत बनाने की घोषणा

घटना के बाद महिला कांस्टेबल ने इसकी जानकारी एसपी ट्रैफिक लोकजीत सिंह को दी। शिकायत के आधार पर नगर कोतवाली में आरोपी चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। एसपी ट्रैफिक लोकजीत सिंह ने बताया कि आरोपी विक्रम चालक की पहचान हो चुकी है और उसे जल्द गिरफ्तार किया जाएगा।

Ad_RCHMCT