कबाड़ी की दुकान में लगी रहस्यमयी आग, जिंदा जला युवक — पुलिस जांच में जुटी

ख़बर शेयर करें -

उत्तराखंड के ऋषिकेश में सोमवार तड़के भीषण अग्निकांड हो गया। शहर के हीरालाल रोड स्थित एक कबाड़ी की दुकान में संदिग्ध परिस्थितियों में आग लग गई, जिसमें एक युवक की जिंदा जलकर दर्दनाक मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर एम्स ऋषिकेश की मोर्चरी में रखवा दिया है। फिलहाल मृतक की पहचान नहीं हो सकी है। पुलिस आग लगने और युवक के अंदर पहुंचने की वजहों की जांच कर रही है।

यह भी पढ़ें 👉  वन अधिकारी केवल प्रशासनिक अधिकारी नहीं, बल्कि 'प्रकृति के प्रहरी' हैं: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी; इकोलॉजी और इकोनॉमी के संतुलन पर जोर

जानकारी के मुताबिक, सोमवार सुबह करीब 3:30 बजे स्थानीय लोगों ने दुकान से धुआं उठता देखा और तुरंत फायर ब्रिगेड को सूचना दी। सूचना मिलते ही दमकल की टीम मौके पर पहुंची और लगभग दो घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया।

दमकल कर्मियों ने जब दुकान का शटर तोड़कर अंदर प्रवेश किया, तो वहां उन्हें एक युवक का जला हुआ शव मिला। तत्काल पुलिस को सूचना दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

यह भी पढ़ें 👉  बिजनेस टुडे के BTIndia@100 कार्यक्रम में सीएम धामी ने रखा उत्तराखंड का विकास मॉडल; 30 नई नीतियां, मजबूत कनेक्टिविटी और ₹2000 करोड़ से अधिक का स्टार्टअप इकोसिस्टम

घटना के एक प्रत्यक्षदर्शी शिव कुमार ने बताया कि सुबह अचानक दुकान से आग की लपटें उठती दिखीं। उसी समय किसी की ‘बचाओ-बचाओ’ की आवाज आई। लेकिन शटर बंद होने के कारण हम उसे बाहर नहीं निकाल पाए। इसके बाद पुलिस और फायर ब्रिगेड को सूचना दी गई।

यह भी पढ़ें 👉  चंपावत जिला अस्पताल में ₹50 लाख की ब्लड कंपोनेंट सेपरेशन यूनिट का लोकार्पण: सीएम धामी बोले—'चंपावत को आदर्श जिला बनाना हमारा संकल्प'

कोतवाल कैलाश चंद्र भट्ट ने बताया कि दुकान के ऊपरी हिस्से की खिड़की में ग्रिल नहीं लगी थी, संभावना है कि युवक इसी रास्ते से अंदर आया हो।

फायर अफसर गिरीश लोनी ने बताया कि आग लगने के सटीक कारणों की जांच की जा रही है। फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि आग शॉर्ट सर्किट से लगी या किसी अन्य वजह से।

Ad_RCHMCT