गर्मी से निजात के लिए युवाओं ने राहगीरों को किया आइस्क्रीम का वितरण

ख़बर शेयर करें -

रामनगर-भीषण गर्मी के प्रकोप से राहगीरों को कुछ निजात दिलाने के लिए नगर के उत्साही युवकों ने मंगलवार को आइस्क्रीम का वितरण किया।

मालूम हो कि इन दिनों तराई भावर का पूरा इलाका भीषण गर्मी की चपेट में है। बीते कई दिन से नगर के लोगों द्वारा आम जनता की सहूलियत के लिए विभिन्न स्थानों पर ठंडे शरबत की छबील लगाकर लोगों की प्यास बुझाई जा रही हैं।

यह भी पढ़ें 👉  रामनगर के पीएनजी महाविद्यालय में गरिमापूर्वक मनाया गया ‘जनजातीय गौरव दिवस’: भगवान बिरसा मुंडा के आदर्शों और जनजातीय विरासत का किया स्मरण

इसी क्रम में बाजार के दर्जनों युवाओं ने मंगलवार को नगर के मुख्य रानीखेत मार्ग पर आइस्क्रीम का स्टॉल लगाकर हजारों राहगीरों के साथ वाहन से गुजर रहे लोगों को आइस्क्रीम वितरित की।

यह भी पढ़ें 👉  ‘ऑपरेशन प्रहार’ के तहत काठगोदाम पुलिस की सख्त कार्रवाई: अलग-अलग मामलों में फरार चल रहे 02 वारंटी गिरफ्तार

इस मौके पर यश अग्रवाल, प्रशांत पांडेय, प्रखर पाण्डे, हर्षित मित्तल, अपूर्व अग्रवाल, आशीष मित्तल, प्रखर अग्रवाल, रितिक अग्रवाल, कार्तिक पाण्डे आदि शामिल रहे।

Ad_RCHMCT