उत्तराखंड के चमोली में हिमस्खलन होने की सूचना, बीआरओ कैंप को नुकसान की संभावना

ख़बर शेयर करें -

उत्तराखंड के ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी के चलते चमोली जिले से बड़ी खबर सामने आई है, जहां ग्लेशियर टूटने की सूचना है। इससे बीआरओ के कैंप को भी नुकसान पहुंचने की संभावना जताई जा रही है। प्रदेश में मौसम का मिजाज बिगड़ा हुआ है और मौसम विभाग द्वारा जारी येलो अलर्ट का असर भी महसूस हो रहा है।

वर्तमान में, बारिश और बर्फबारी का सिलसिला जारी है, जिसके चलते कई जिलों में स्कूलों में अवकाश घोषित किया गया है। वहीं, पुलिस भर्ती परीक्षा भी 6 मार्च तक के लिए स्थगित कर दी गई है।

यह भी पढ़ें 👉  केदारनाथ-बद्रीनाथ पुनर्निर्माण कार्यों को मिलेगी रफ्तार: मुख्य सचिव ने दिए निर्माण कार्यों में तेजी लाने के निर्देश, कूड़ा प्रबंधन के लिए बनेगा 'एकीकृत प्लान'

चमोली में ग्लेशियर टूटने की सूचना के बाद उपजिलाधिकारी चंद्रशेखर वशिष्ठ ने बताया कि यहां एवलांच की सूचना मिली है, लेकिन बर्फबारी के कारण अब तक घटनास्थल तक संपर्क स्थापित नहीं हो पाया है। जिसमें 50 से ज्यादा मजदूरों के दबे होने की सूचना है।

यह भी पढ़ें 👉  नाबार्ड परियोजनाओं में आएगी तेजी: मुख्य सचिव ने विभागों को 3 दिन में प्रोजेक्ट पोर्टल पर अपलोड करने के दिए निर्देश; वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए ₹1,000 करोड़ का लक्ष्य

श्री बद्रीनाथ धाम के पास माणा में एवलांच आने से कुछ लोगों के फंसे होने की सूचना पर SDRF की टीम  मौके के लिए रवाना।

आज दिनाँक 28 फरवरी 2025 को आपदा कंट्रोल रूम, चमोली से सूचना प्राप्त हुई कि श्री बद्रीनाथ धाम के निकट माणा में एवलांच आने से कुछ लोग फंसे हुए है।

यह भी पढ़ें 👉  जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार: रामनगर में 'सेवा पखवाड़ा' शिविर में उमड़ा जनसैलाब!

इस सूचना के प्राप्त होते ही SDRF कमांडेंट के निर्देशानुसार त्वरित कार्रवाई करते हुए नजदीकी पोस्ट जोशीमठ से  SI देवीदत्त बर्थवाल के नेतृत्व में SDRF टीम घटनास्थल के लिए रवाना कर दी गई हैं। साथ ही गौचर एवम सहस्रधारा, देहरादून पोस्ट पर हाई एल्टीट्यूड रेस्क्यू टीम को तैयार कर दिया गया है।

Ad_RCHMCT