देहरादून-(कोरोना अपडेट) राज्य मे 24 घंटो मे 51 संक्रमित कोरोना को हराकर घर गये देखिये अपने जिले का हाल।।

ख़बर शेयर करें -

देहरादून – उत्तराखंड राज्य के स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी हैल्थ बुलेटिन के अनुसार आज कोरोना वायरस के नये मामले कल की अपेक्षा कम हैं। राज्य सरकार के स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी हेल्थ बुलेटिन के अनुसार आज 48 नए मरीज मिलने के साथ राज्य में आंकड़ा बढ़कर के 341982 हो गया है,जबकि आज 51 लोग विभिन्न अस्पतालों से डिस्चार्ज किए गए हैं जबकि अभी भी विभिन्न अस्पतालों में 669 लोग अपना इलाज करा रहे हैं।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड पर्यटन के लिए बनेगा 5 वर्षीय मास्टर प्लान: प्राइवेट इंफ्रास्ट्रक्चर और ग्लैंपिंग प्रोजेक्ट्स पर जोर; युवाओं को मिलेगा इंटरनेशनल गाइड बनने का मौका

जबकि आज चमोली,चंपावत टिहरी गढ़वाल 3 जनपदों में आज कोरोना का मरीज नहीं आया है। जबकि खबर यह है कि आज राज्य में किसी भी संक्रमित की मौत नहीं हुई है।

यह भी पढ़ें 👉  देहरादून साइंस सिटी बनेगी देश में विज्ञान व नवाचार का बड़ा केंद्र: 'यूकॉस्ट' में स्टार्टअप सेंटर के लिए जमीन की घोषणा; सीएम धामी ने जारी की 'विज्ञान वाणी'


उत्तराखंड राज्य स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी स्वास्थ्य बुलेटिन के अनुसार आज अल्मोड़ा में 6, बागेश्वर में 1, देहरादून में 12 ,हरिद्वार में 1, नैनीताल में 12, पौड़ी गढ़वाल में 1, पिथौरागढ़ में 4, रुद्रप्रयाग में 1, उधम सिंह नगर में 7, उत्तरकाशी में 3 लोगों में कोरोनावायरस के लक्षण मिले हैं इस तरह राज्य में आज 48 संक्रमित मरीज मिले हैं।देखिये स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी हैल्थ बुलेटिन मे अपने जनपद का हाल।

Ad_RCHMCT