ब्रेकिंग-खटीमा कौमी एकता का गुलदस्ता- सीएम पुष्कर सिंह धामी।।

ख़बर शेयर करें -

खटीमा कौमी एकता का गुलदस्ता: सीएम पुष्कर सिंह धामी

मुख्यमंत्री ने खटीमा के बण्डिया में बहुउदेश्यीय शिविर में जनसमस्याओ का किया निस्तारण

जल्द ही नानकमत्ता क्षेत्र में हैली सेवा शुरू की जाएगी- मुख्यमंत्री

जनता के साझीदार के रूप में काम कर रही सरकार

मुख्यमंत्री ने पार्टी कार्यकर्ता सतीश मौर्या के घर पर भोजन ग्रहण किया

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मंगलवार को खटीमा के बण्डिया क्षेत्र में जनता की समस्याओं के समाधान हेतु आयोजित बहुउद्देश्यीय शिविर में जनसमस्याओ का निस्तारण  किया। मुख्यमंत्री के साथ सांसद श्री अजय टम्टा ने भी कार्यक्रम में शिरकत की। 

सरलीकरण, समाधान व निस्तारण

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सभी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि हमने विधानसभा सत्र के दौरान सतत विकास को लेकर काफी बिन्दुओं में गहन चर्चा की। सत्र के दौरान हमने कहा कि हमारी सरकार विशेषतः तीन बिन्दुओं सरलीकरण, समाधान व निस्तारण पर कार्य करेगी।

यह भी पढ़ें 👉  विभिन्न कर्मचारी संगठनों ने सीएम धामी से की मुलाकात; मुख्यमंत्री ने मांगों के नियमानुसार परीक्षण और जल्द समाधान के दिए निर्देश

जनसमस्याओं के निस्तारण के लिए अधिकारियों की जिम्मेवारी तय

मुख्यमंत्री ने कहा कि सभी अधिकारीगण अपने कार्यों को अपने स्तर पर जिम्मेदारी पूर्वक निर्वहन करें। प्रयास यह किया जाए कि कार्य को विधानसभा या जनपद स्तर पर ही निस्तारण कर लिया जाए। हमारा लक्ष्य है कि आने वाले दस वर्षों में उत्तराखण्ड को हर क्षेत्र में प्रथम स्थान पर लाया जाए।

खटीमा-पीलीभीत एनएच के लिए प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी और केंद्रीय सङक परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री श्री नीतिन गङकरी का आभार जताया

 खटीमा-पीलीभीत सड़क मार्ग के राष्ट्रीय राजमार्ग बनने को लेकर मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी एवं केन्द्रीय सङक परिवहन मंत्री श्री नितिन गडकरी का आभार जताया। उन्होंने कहा कि जल्द ही सड़क का विधिवत कार्य भी शुरू कर दिया जायेगा।

यह भी पढ़ें 👉  तमकनाला आपदा: सीएम धामी रख रहे सीधी नजर; राहत-बचाव, आवश्यक आपूर्ति और कनेक्टिविटी बहाली के लिए त्वरित कार्रवाई के निर्देश

खटीमा कौमी एकता का गुलदस्ता

मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारी सरकार आगामी 15 सितम्बर से प्रदेश की सड़को को गडढामुक्त करने का अभियान चलायेगी। उन्होंने कहा कि मेरा खटीमा मिनी इंडिया या लघु भारत है, इसे कौमी एकता का गुलदस्ता भी कहा जा सकता है। हम यही चाहते हैं कि हम सरकार की तरह नही बल्कि जनता के साथ साझीदार के रूप में कार्य करे। सरकार जनता के द्वार के सिद्धान्त पर कार्य किया जा रहा है और लोगो की समस्याओं का समाधान किया जा रहा है। खटीमा क्षेत्र में आगामी दस दिनों में जमीनों से ज़ुड़े सारे विवाद समाप्त करने की कोशिश करेंगे।

यह भी पढ़ें 👉  पुरोला विधायक दुर्गेश्वर लाल ने सीएम धामी से की भेंट: रुद्रेश्वर महादेव मंदिर के सौंदर्यीकरण हेतु ₹1.79 करोड़ स्वीकृत करने पर जताया आभार

अल्मोड़ा लोकसभा से सांसद अजय टम्टा ने उत्तराखंड निर्माण के दिनों को याद करते हुए वर्तमान के उत्तराखंड में एक मुख्यमंत्री के रूप में युवा नेतृत्व चुनने के के लिए केंद्र सरकार का धन्यवाद दिया। 

नानकमत्ता के विधायक प्रेम सिंह राणा ने मुख्यमंत्री का स्वागत करते हुए कहा कि 2 माह के कार्यकाल में मुख्यमंत्री द्वारा उत्तराखण्ड को एक अलग पहचान मिली है और स्थानीय क्षेत्र खटीमा में युवाओं, उनकी शिक्षा में शानदार कार्य हों रहा है। 
कार्यक्रम से पहले, मुख्यमंत्री ने अन्य लोगों के साथ पार्टी कार्यकर्ता श्री सतीश मौर्या के घर पर भोजन भी ग्रहण किया।

Ad_RCHMCT