बड़ी खबर-उत्तराखण्ड में बनेगा भव्य सैन्यधाम लगेगी शहीदों के आंगन की मिट्टी।।

ख़बर शेयर करें -

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में मुख्यमंत्री आवास स्थित कैम्प कार्यालय में सैन्य धाम के संबंध में आयोजित उच्च स्तरीय समिति की बैठक आयोजित की गई। मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखण्ड में भव्य सैन्यधाम बनाया जायेगा। इसमें सभी शहीद सैनिकों के आंगन की मिट्टी लाई जायेगी। इसका स्वरूप भव्य होगा। हमारे सैनिकों का शौर्य एवं पराक्रम की गाथा का यह जीता जागता उदाहरण होगा। सैन्यधाम के संबंध में उच्च स्तरीय समिति की अगली बैठक जल्द आयोजित की जायेगी।

यह भी पढ़ें 👉  ऋषिकुल हरिद्वार में मदन मोहन मालवीय प्राच्य शोध संस्थान को विश्वस्तरीय बनाकर उत्तराखंड बनेगा ज्ञान-विज्ञान का वैश्विक केंद्र: सीएम धामी।

मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिये कि शहीद सम्मान यात्रा के लिए सभी तैयारियां जल्द पूर्ण की जाय। शहीद सम्मान यात्रा के दौरान शहीदों के आश्रितों को सम्मान पत्र भी दिया जायेगा।

यह भी पढ़ें 👉  हिमाद्रि आइस रिंक की पहली वर्षगांठ पर सीएम धामी ने उत्तराखंड को खेलभूमि बनाने का संकल्प दोहराया।

इस अवसर पर सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी, विधायक खजान दास, चंद्रा पंत, प्रमुख सचिव सैनिक कल्याण एल. फैनई, सचिव वी. षणमुगम एवं संबधित अधिकारी उपस्थित थे।

Ad_RCHMCT