लिव-इन में रह रही 26 वर्षीय लड़की की हत्या, फरार हुआ आफताब, पुलिस ने किया गिरफ्तार, ऐसे उगला सच

ख़बर शेयर करें -

आज के समय में लिव इन रिलेशनशिप में रहना लोगों के लिए एक आसान बात है लेकिन कई बार लिव इन रिलेशनशिप में रहने के बावजूद भी लोग एक दूसरे को धोखा देने के साथ उनकी हत्या तक कर देते हैं बता दे लिव इन रिलेशनशिप में हत्या को लेकर एक मामला सामने आ रहा है जिसमें युवक के द्वारा पहले युवती को शादी का झांसा देकर दुष्कर्म में किया गया और बाद में उसकी हत्या कर दी गई और हत्या के बाद उसके शव के 35 टुकड़े किए गए जिन्हें उसने धीरे-धीरे ठिकाने लगाया ।

दिल्ली में पांच महीने पहले 26 साल की एक लड़की श्रद्धा की हत्या हुई थी. वह आफताब नाम के एक लड़के के साथ लिव-इन रिलेशनशिप में थीं. श्रद्धा की हत्या और शव को गायब कर आफताब फरार था लेकिन अब वह पुलिस की गिरफ्त में है. पुलिस उसके खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर लिया है।

यह भी पढ़ें 👉  देहरादून को ₹219 करोड़ की सौगात: राज्यपाल और मुख्यमंत्री ने किया 51 विकास योजनाओं का शिल्लान्यास व लोकार्पण; चमकेगी दून की सूरत

और श्रद्धा के शव की तलाश की जा रही है. बताया जा रहा है कि आफताब ने श्रद्धा की हत्या के बाद उसके शव के 35 टुकड़े किए थे. इन टुकड़ों को आफताब ने दिल्ली की अलग-अलग जगहों पर ठिकाने लगा दिए थे. श्रद्धा के पिता विकास मदान वाकर ने 8 नवंबर को दिल्ली के महरौली थाने में अपनी बेटी के अपहरण की एफआईआर दर्ज करवाई थी.

श्रद्धा मुंबई की एक मल्टीनेशनल कंपनी में कॉल सेंटर में काम करती थी. आफताब अमीन भी वहीं काम करता था. दोनों की दोस्ती हुई फिर धीरे-धीरे दोनों एक दूसरे को पसंद करने लगे. कुछ समय बाद इन्होंने लिव-इन में रहने का फैसला लिया.

यह भी पढ़ें 👉  ऋषिकेश में उमड़ा जनसैलाब: सीएम धामी के 5 साल पूरे होने पर भव्य स्वागत; 'सेवा पखवाड़े' के पहले ही दिन 3.5 हजार से अधिक लोगों को मिला योजनाओं का लाभ

घरवालों को इस बारे में पता चला तो वे विरोध करने लगे. घरवालों की नाराजगी के बाद दोनों मुंबई छोड़ दिल्ली में महरौली के छतरपुर इलाके में रहने लगे. इसी बीच श्रद्धा का फोन नंबर बंद हो गया. महाराष्ट्र के पालघर में रह रहा उनका परिवार परेशान हो गया.

जब बेटी से बात नहीं हो पाई तो वे 8 नवंबर को छतरपुर में श्रद्धा के फ्लैट पर पहुंचा. वहां उन्हें ताला लटका मिला. इस पर उन्होंने पुलिस थाने पहुंचकर शिकायत गर्ज करवाई और इसी पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने 12 नवंबर को आफताब को पकड़ लिया.

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड मौसम अपडेट: भारी बारिश का अलर्ट, पर्वतीय जिलों में आकाशीय बिजली चमकने की चेतावनी

पुलिस ने बताया कि आफताब का कहना है कि श्रद्धा अक्सर शादी को लेकर उसपर दबाव बनाती थी. शादी को लेकर दोनों में कई बार झगड़ा होता था. 18 मई को झगड़े के बाद आफताब के सिर पर ऐसा खून सवार हुआ कि उसने गला घोंटकर श्रद्धा की हत्या कर दी.

उसने शव को कई टुकड़ों में काटा और दिल्ली में अलग-अलग जगहों पर फेंक दिया. उसने पुलिस के सामने यह बात कबूल की कि वह 18 दिन तक श्रद्धा के शव के टुकड़ों को अलग-अलग जगहों पर फेंका. इस शव को संभालने के लिए उसने एक बड़ा फ्रिज भी लिया हुआ था.

Ad_RCHMCT