बड़ी खबर-वॉक रेस में चमोली की मानसी ने बनाया नेशनल रिकॉर्ड, सीएम ने दी बधाई

ख़बर शेयर करें -



चमोली।यहां राज्य की बेटी ने एक बार फिर प्रदेश का नाम रोशन कर दिया है। चमोली जिले की मानसी नेगी ने 37वीं नेशनल जूनियर एथलेटिक्स चैंपियनशिप में 10 किलोमीटर वॉक रेस में नया राष्ट्रीय रिकॉर्ड बनाते हुए गोल्ड मेडल जीता है।

यह भी पढ़ें 👉  बिजनेस टुडे के BTIndia@100 कार्यक्रम में सीएम धामी ने रखा उत्तराखंड का विकास मॉडल; 30 नई नीतियां, मजबूत कनेक्टिविटी और ₹2000 करोड़ से अधिक का स्टार्टअप इकोसिस्टम


मानसी ने 47:30.94 मिनट में 10 किमी की वाॅक रेस पूरी कर नया नेशनल रिकॉर्ड बनाया है । उनकी कामयाबी से खुशी की लहर है। मुख्यमंत्री ने कहा की मानसी नेगी की यह स्वर्णिम सफलता देवभूमि उत्तराखंड के अनेक नवोदित खिलाड़ियों को प्रेरित करेगी।

यह भी पढ़ें 👉  चंपावत जिला अस्पताल में ₹50 लाख की ब्लड कंपोनेंट सेपरेशन यूनिट का लोकार्पण: सीएम धामी बोले—'चंपावत को आदर्श जिला बनाना हमारा संकल्प'

सीएम धामी ने उन्हें बधाई दी है।मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बधाई देते हुए कहा है कि चमोली निवासी मानसी नेगी द्वारा 37वीं नेशनल जूनियर एथलेटिक्स चैंपियनशिप की 10 कि.मी. रेस वॉक प्रतिस्पर्धा में नेशनल रिकॉर्ड अपने नाम करते हुए स्वर्ण पदक जीतने पर हार्दिक बधाई दी है।

यह भी पढ़ें 👉  रिवर्स पलायन को गति देने के लिए विभागीय योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित करें: मुख्यमंत्री धामी; पलायन निवारण आयोग की बैठक में दिए निर्देश

Ad_RCHMCT