T-20 फाइनल: पंजाब के कॉलेज में जम्मू-कश्मीर और बिहार के छात्र भिड़े, ईंट-पत्थर चले

ख़बर शेयर करें -

मोगा। एजेंसी

पंजाब के मोगा जिले में फिरोजपुर रोड पर गांव घल्लकलां स्थित लाला लाजपत राय पॉलिटेक्निक एंड फार्मेसी कॉलेज कैंपस में रविवार को इंग्लैंड और पाकिस्तान के बीच टी-20 विश्वकप के फाइनल मैच के दौरान जम्मू-कश्मीर और बिहार के छात्र आपस में भिड़ गए। दोनों पक्षों के बीच ईंट-पत्थर व लात घूंसे चले। इसमें वार्डन के अलावा दोनों पक्षों के कई छात्र घायल हो गए। उन्हें मोगा के सिविल अस्पताल में दाखिल करवाया गया है। 

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखण्ड के सतत विकास को मिलेगी नई रफ़्तार: मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन से मिलीं UNDP की डिप्टी रेजिडेंट रिप्रेजेंटेटिव इजाबेल; कार्बन क्रेडिट और डिजिटल ट्रैकिंग पर सहयोग की रूपरेखा तैयार

मैच के बाद शुरू हुई तनातनी
कॉलेज में रविवार को छात्र टी-20 क्रिकेट विश्वकप का फाइनल मैच देख रहे थे। मैच में इग्लैंड की जीत होने पर जम्मू और कश्मीर व बिहार के विद्यार्थियों के बीच तनातनी शुरू हो गई। कश्मीरी विद्यार्थियों का आरोप है कि उनके खिलाफ अपशब्द बोले गए, जबकि बिहार के विद्यार्थियों का कहना है कि जम्मू-कश्मीर के छात्रों ने पाकिस्तान के पक्ष में नारे लगाए। 


बीचबचाव में वार्डन चोटिल
विवाद के बाद दोनों तरफ से लात-घूंसे चले और ईंट-पत्थर बरसाए गए। वार्डन ने बीच बचाव करने का प्रयास किया तो उन्हें भी मामूली चोटें आईं। घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस व कॉलेज प्रबंधक मौके पर पहुंचे और घायल विद्यार्थियों को मोगा के सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया। 

यह भी पढ़ें 👉  मानसून से निपटने को धामी सरकार तैयार: देहरादून में राज्य स्तरीय मॉक ड्रिल; आपदा प्रबंधन के लिए AI और ड्रोन तकनीक का होगा इस्तेमाल

पुलिस ने शांत कराया मामला
इस मामले में मोगा पुलिस के एएसआई जसविंदर सिंह ने बताया कि पुलिस मौके पर ही पहुंच गई थी। पुलिस के सामने कोई हंगामा या मारपीट नहीं हुई और न ही किसी ने एक दूसरे के खिलाफ किसी तरह के अपशब्द या देश विरोधी नारे लगाए। पुलिस ने दोनों पक्षों को थाने में बुलाकर आपसी समझौता करवा दिया है।

यह भी पढ़ें 👉  पदक विजेता खिलाड़ियों को तय समय में मिलेगी सरकारी नौकरी: सीएम धामी; हल्द्वानी खेल विश्वविद्यालय में अगले महीने से शुरू होगा सत्र

कॉलेज प्रबंधन का बयान… 

मामूली बात को लेकर छात्रों के बीच विवाद हुआ था। दो विद्यार्थियों को मामूली चोटें लगी हैं। अब माहौल पूरी तरह से शांत करवा दिया गया है।  -डॉ.रमेश बांसल, कॉलेज प्रबंधक

Ad_RCHMCT