साहित्य अकादमी प्राप्त कुमाउनी साहित्यकार स्व0 मथुरादत्त मठपाल की 81 वीं जयंती के अवसर पर होंगे दो दिवसीय कार्यक्रम।।

ख़बर शेयर करें -

साहित्य अकादमी प्राप्त कुमाउनी साहित्यकार स्व0 मथुरादत्त मठपाल की 81 वीं जयंती के अवसर पर होंगे दो दिवसीय कार्यक्रम।।

हल्द्वानी-साहित्य अकादमी प्राप्त कुमाउनी साहित्यकार स्व0 मथुरादत्त मठपाल की 81 वीं जयंती के अवसर पर दो दिवसीय कार्यक्रम होगा।

यह भी पढ़ें 👉  रामनगर: रामदत्त जोशी अस्पताल में डॉक्टरों की तैनाती और उच्चीकरण की मांग, भाजपा नेता ने स्वास्थ्य निदेशक से की मुलाकात

कार्यक्रम एम बी महाविद्यालय हल्द्वानी के कांफ्रेंस हाल में होगा। उपरोक्त जानकारी आयोजक मंडल की ओर से डा प्रभा पंत व नवेंदु मठपाल ने दी।

आयोजक मंडल सदस्यों के अनुसार कुमाउनी पत्रिका दुदबोली व हिंदी विभाग की ओर से हो रहे कार्यक्रम के पहले दिन 29 जून को कुमाउनी के सौ कवियों की कविताओं को समेटे पहली बार प्रकाशित पुस्तक ऐगे बसंत बहार का विमोचन किया जाएगा

यह भी पढ़ें 👉  राष्ट्रीय खेल दिवस पर हल्द्वानी से 'खेलभूमि' बनने की ओर उत्तराखंड के मजबूत कदम: सीएम धामी ने ₹43.50 करोड़ की लागत से राज्य क्रीड़ा विश्वविद्यालय के प्रथम चरण का किया शिलान्यास; शैक्षणिक सत्र शुरू

व उत्तराखंडी भाषाओं का कवि सम्मेलन बासंती काव्य समारोह 10 आयोजित किया जाएगा। 30 जून को वरिष्ठ लोकसाहित्यकार प्रयाग जोशी जी के सम्मान में कार्यक्रम होगा जिसमें वे अपने साहित्य व जीवन पर विस्तार से बातचीत रखेंगे। आयोजक मंडल की ओर से उन्हें सम्मानित किया जाएगा।

Ad_RCHMCT