आखिर क्यों हल्द्वानी के विधायक सुमित को प्रशासन और पुलिस ने किया घर में नजरबंद

ख़बर शेयर करें -

हल्द्वानी।यहां पर नगर निगम और प्रशासन काफी दिनों से बाजार क्षेत्र में अतिक्रमण पर कार्यवाई कर रहा है, ऐसे में आज नगर निगम द्वारा बाजार क्षेत्र मछली बाजार में अतिक्रमण पर कार्यवाई कर रहा है, जिसका विरोध करने जा रहे हैं

हल्द्वानी से कांग्रेस विधायक सुमित ह्रदयेश को प्रशासन और पुलिस ने उंनको घर में नजरबंद कर दिया है और उनके घर पर भारी संख्या में पुलिस फोर्स तैनात कर दी गई है। एसडीएम हल्द्वानी मनीष कुमार सिंह, सीओ भूपेंद्र धौनी समेत कई थाने और चौकियों की प्रभारी कांग्रेस विधायक के घर पर मौजूद हैं।

यह भी पढ़ें 👉  स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर शहीद अमित कुमार अणथ्वाल के घर पहुंचे सीएम धामी; परिजनों को किया सम्मानित, वीर सपूत को किया नमन

वहीं बड़ी संख्या में कांग्रेस के पदाधिकारी और कार्यकर्ता सुमित ह्रदयेश के समर्थन में उनके आवास पर जमे हुए हैं, कांग्रेस विधायक सुमित ह्रदयेश ने आरोप लगाते हुए कहा कि विधानसभा चुनाव में जिनकी हल्द्वानी से हार हुई है, उन्हीं के इशारे पर नगर निगम प्रशासन गरीब लोगों पर अतिक्रमण की कार्रवाई कर रहा है

यह भी पढ़ें 👉  80 वें स्वतंत्रता दिवस पर सीएम आवास में गूंजा 'वंदेमातरम्': मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने किया ध्वजारोहण, दिलाई राष्ट्रीय एकता की शपथ

और उनके दुकानों को उजाड़ रहा है। सुमित का कहना है कि नगर निगम और प्रशासन पूरी तरह से तानाशाही रवैया अपना रहा है, जिसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। वह नगर निगम और प्रशासन की इस कार्रवाई का विरोध करते हैं उन्होंने कहा की कई सारे ऐसे लोग हैं, जिनके घर या प्रतिष्ठान खुद अतिक्रमण की जद पर हैं पहले उनके खिलाफ कार्रवाई की जाए, इसके बाद ही बाजार क्षेत्र में अतिक्रमण पर कार्रवाई हो।

यह भी पढ़ें 👉  नीति घाटी में लापता बीआरओ हवलदार पंकज की तलाश तेज: परिजनों की सोशल मीडिया अपील का सीएम धामी ने लिया संज्ञान, फोन पर दिया हरसंभव मदद का भरोसा

फिलहाल कांग्रेस विधायक सुमित ह्रदयेश अपने घर में समर्थकों के साथ मौजूद हैं और खुद को पुलिस से गिरफ्तार करने की बात कह रहे हैं, वह बाजार क्षेत्र में जाने को बोल रहे है लेकिन पुलिस और प्रशासन भी उनको घर से बाहर नही जाने दे रहा है।

Ad_RCHMCT