काशीपुर पहुंचकर सीएम धामी ने तिरंगा यात्रा में किया प्रतिभाग

ख़बर शेयर करें -

प्रदेश के उधम सिंह नगर जिले के काशीपुर क्षेत्र से बड़ी खबर सामने आ रही है यहां पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने काशीपुर पहुँचकर तिरंगा यात्रा में प्रतिभाग किया।

यह भी पढ़ें 👉  रामनगर: पम्पापुरी समेत 4 कॉलोनियों के नियमितीकरण की राह हुई आसान, धारा 48 के तहत बंदोबस्ती और ड्रोन सर्वे पूरा

तिरंगा यात्रा किला से शुरू होकर मुख्य बाजार होते हुए महाराणा प्रताप चौक पर समाप्त हुई। नागरिकों द्वारा जगह-जगह पुष्प वर्षा कर तिरंगा यात्रा का स्वागत किया गया।

तिरंगा यात्रा में प्रदेश अध्यक्ष एंव विधायक मदन कौशिक, विधायक त्रिलोक सिंह चीमा, शिव अरोरा,रूद्रपुर मेयर रामपाल सिंह,काशीपुर मेयर ऊषा चौधरी, पूर्व सांसद बलराज पासी, पूर्व विधायक हरभजन सिंह चीमा, अध्यक्ष एससी आयोग मुकेश कुमार, प्रदेश महामंत्री संगठन अजेय कुमार,

यह भी पढ़ें 👉  रामनगर में राष्ट्रीय संगोष्ठी का शुभारंभ: उत्तराखंड के सांस्कृतिक अतीत, धार्मिक वैभव और चिंतन धाराओं पर मंथन

भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष खिलेंद्र सिंह, प्रदेश मंत्री आशीष गुप्ता, पीसीबी चेयरमैन राम मेहरोत्रा, पुष्कर सिंह काला, भुवन जोशी सहित जनता एंव पार्टी कार्यकर्ता शामिल थे।

Ad_RCHMCT