नैनीताल में जिला प्रशासन का बड़ा एक्शन: नियमों के उल्लंघन पर 150 होमस्टे का पंजीकरण निरस्त, 55 पर लगा भारी जुर्माना

ख़बर शेयर करें -

होमस्टे नियमावली के उल्लंघन पर बड़ी कार्रवाई।

150 होमस्टे इकाइयों का पंजीकरण निरस्त, 55 इकाइयों पर अर्थदंड

जिलाधिकारी नैनीताल ललित मोहन रयाल के निर्देशों के क्रम में जनपद में संचालित होमस्टे इकाइयों का व्यापक निरीक्षण अभियान लगातार जारी है।

परगना अधिकारियों एवं पर्यटन विभाग की संयुक्त टीम द्वारा विभिन्न क्षेत्रों में की गई जांच के दौरान अनेक इकाइयों में होमस्टे नियमावली के प्रावधानों का उल्लंघन पाया गया।

यह भी पढ़ें 👉  वरिष्ठ पत्रकारों की माताओं के निधन पर सीएम धामी ने जताया गहरा शोक, परिजनों से मिलकर दी सांत्वना

निरीक्षण के दौरान यह तथ्य प्रकाश में आया कि कई होमस्टे इकाइयों में स्वामी स्वयं निवासरत नहीं पाए गए। इसके अतिरिक्त पार्किंग व्यवस्था के अभाव में सड़क किनारे वाहनों की पार्किंग, रिसेप्शन स्टाफ की नियुक्ति कर इकाइयों का होटल एवं रेस्टोरेंट की भांति संचालन, तथा इकाइयों को लीज पर देकर व्यावसायिक रूप से संचालित किया जाना भी पाया गया।

यह भी पढ़ें 👉  मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन से मिला विश्व बैंक का उच्चस्तरीय प्रतिनिधिमंडल: 'उत्तराखंड@2047', जल प्रबंधन, आपदा प्रबंधन और सतत विकास पर हुई विस्तृत चर्चा

उक्त अनियमितताओं के आधार पर जनपद की कुल 150 होमस्टे इकाइयों का पंजीकरण निरस्त किया गया है। साथ ही 55 इकाइयों पर प्रति इकाई ₹10,000 का अर्थदंड अधिरोपित किया गया है।

क्षेत्रवार कार्रवाई के अंतर्गत तहसील धारी में 19, रामनगर में 20, नैनीताल में 94, कालाढूंगी में 05, हल्द्वानी में 05 तथा कैंची धाम क्षेत्र में 07 इकाइयों के विरुद्ध कार्रवाई की गई है।

यह भी पढ़ें 👉  सीएम धामी ने 5 साल की उपलब्धियों पर आधारित विशेष एल्बम गीत का किया विमोचन; विकास यात्रा को जन-जन तक पहुंचाने का प्रयास बताया सराहनीय

जिला प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि वर्तमान में नोटिस अवधि में संचालित अन्य इकाइयों के विरुद्ध भी नियमानुसार कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया है कि होमस्टे व्यवस्था की मूल अवधारणा एवं नियमावली का कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित कराया जाए, जिससे पर्यटन गतिविधियों में पारदर्शिता एवं व्यवस्थित संचालन बना रहे।

Ad_RCHMCT