रामनगर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 12 बोर अवैध तमंचे और कारतूस के साथ बाजपुर का युवक गिरफ्तार

ख़बर शेयर करें -

एस.एस.पी नैनीताल के निर्देश पर रामनगर पुलिस का प्रहार, 12 बोर तमंचा व कारतूस बरामद

संक्षिप्त विवरण,:-
जनपद में अपराध एवं अवैध हथियारों की तस्करी पर प्रभावी अंकुश लगाने हेतु डाॅ. मंजूनाथ टीसी, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल के निर्देशन में चलाए जा रहे ऑपरेशन प्रहार के तहत कोतवाली रामनगर पुलिस टीम को महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त हुई है।

यह भी पढ़ें 👉  कार्बेट टाइगर रिजर्व: ढेला रेस्क्यू सेन्टर में उपचाराधीन नर बाघ की मौत, NTCA गाइडलाइन के तहत हुआ पोस्टमार्टम

श्री मनोज कुमार कत्याल, पुलिस अधीक्षक हल्द्वानी तथा श्री अमित कुमार, क्षेत्राधिकारी रामनगर के पर्यवेक्षण में श्री सुशील कुमार, प्रभारी निरीक्षक कोतवाली रामनगर के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा क्षेत्र में सघन चेकिंग अभियान चलाया गया।

दिनांक 29 मई 2026 को चेकिंग के दौरान वन निगम ग्राउंड, गुल्लरघट्टी रामनगर से पुलिस टीम ने ताहिर थाना बाजपुर, जनपद ऊधमसिंहनगर, उम्र 25 वर्ष को गिरफ्तार किया। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से एक अदद 12 बोर का अवैध देशी तमंचा एवं एक जिंदा कारतूस बरामद हुआ।

यह भी पढ़ें 👉  ‘मेरे सपनों का उत्तराखंड’ पर रुद्रपुर में विद्यार्थियों से रूबरू हुए सीएम पुष्कर सिंह धामी: युवाओं के नवाचार से तय होगी विकसित उत्तराखंड की दिशा; देहरादून में बनी देश की 5वीं सबसे बड़ी साइंस सिटी

गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध कोतवाली रामनगर में एफआईआर संख्या 167/2026, धारा 25 आर्म्स एक्ट के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया है।

बरामदगी:-
▪️ एक अदद 12 बोर का देशी तमंचा
▪️ एक अदद जिंदा कारतूस
गिरफ्तारी टीम:-
▪️ उ0नि0 सोमेंद्र सिंह
▪️ का0 गगन भंडारी
▪️ का0 अमित कुमार

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में विंटर टूरिज्म को मिलेगी नई उड़ान: नए पर्यटन स्थलों और सर्किट पैकेज पर मुख्य सचिव की समीक्षा; 15 दिन में फिर होगी बैठक

नैनीताल पुलिस द्वारा ऑपरेशन प्रहार एवं ऑपरेशन लगाम के तहत जनपद में अवैध गतिविधियों के विरुद्ध लगातार प्रभावी कार्रवाई की जा रही है। अपराधियों एवं असामाजिक तत्वों के खिलाफ यह अभियान आगे भी निरंतर जारी रहेगा।

मीडिया सेल
जनपद नैनीताल

Ad_RCHMCT