बिग ब्रेकिंग-(उत्तराखंड) यहाँ पुलिस ने पकड़ा शराब का जखीरा,73 पेटी शराब के साथ एक अभियुक्त को किया गिरफ्तार

ख़बर शेयर करें -

जनपद रुद्रप्रयाग पुलिस ने पकड़ा शराब का जखीरा

अवैध तरीके से पिकअप वाहन में परिवहन की जा रही 73 पेटी शराब के साथ एक अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार

पकड़ी गयी शराब में मैक्डॉवल व्हिस्की बोतल की 09 पेटी(108 बोतल), मैक्डॉवल व्हिस्की हाफ की 37 पेटी (888 हाफ) मैक्डॉवल व्हिस्की पव्वों की 27 पेटी (1296 पव्वे) हुए बरामद

बरामद शराब का अनुमानित मूल्य करीब पांच लाख पच्चीस हजार

यह भी पढ़ें 👉  नशे के खिलाफ उत्तराखंड में छिड़ेगा संयुक्त जन जागरण अभियान: डी.के. जोशी संयोजक और ताराचंद घिल्डियाल बने सह-संयोजक

अवैध शराब तस्करी के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही किये जाने हेतु पुलिस अधीक्षक रुद्रप्रयाग द्वारा दिये गये निर्देशों व पुलिस उपाधीक्षक रुद्रप्रयाग के पर्यवेक्षण में थाना अगस्त्यमुनि पुलिस द्वारा प्रभावी मुखबिर तन्त्र विकसित कर थाना पुलिस को सूचना प्राप्त हुई कि एक व्यक्ति पिकअप वाहन से अवैध शराब का परिवहन कर रहा है, उक्त सूचना पर अगस्त्यमुनि पुलिस टीम द्वारा तत्परता से कार्यवाही करते हुए पिकअप वाहन UK 07 CA 0924 को रुकवाया गया, वाहन को चैक किया गया तो वाहन से मैक्डॉवल व्हिस्की बोतल की 09 पेटी(108 बोतल), मैक्डॉवल व्हिस्की हाफ की 37 पेटी (888 हाफ), मैक्डॉवल व्हिस्की पव्वों की 27 पेटी (1296 पव्वे) बरामद हुई।

यह भी पढ़ें 👉  जसपुर पुलिस की त्वरित कार्रवाई: 75 वर्षीय बुजुर्ग महिला से दुष्कर्म व मारपीट का आरोपी गिरफ्तार

अत्यधिक मात्रा में शराब परिवहन के सम्बन्ध में कोई वैध दस्तावेज नही दिखाए जाने पर वाहन चालक को गिरफ्तार किया गया। जिसके विरुद्ध थाना अगस्त्यमुनि पर आबकारी अधिनियम की सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर उक्त व्यक्ति को मा0 न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है। शराब परिवहन में प्रयुक्त वाहन को मोटर वाहन अधिनियम के तहत सीज कर दिया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  मुख्यमंत्री धामी ने जिलाधिकारियों के साथ वर्चुअल बैठक कर अतिक्रमण हटाने, भू-कानून उल्लंघन और मानसून तैयारियों में तेजी लाने के निर्देश दिए।

गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण

मस्कान सिंह पुत्र कुन्दन सिंह निवासी ग्राम जाखड़ी, तहसील जखोली, कोतवाली रुद्रप्रयाग, जिला रुद्रप्रयाग।

Social Media Cell Police

Ad_RCHMCT