विजिलेंस और फूड एंड ड्रग्स एडमिनिस्ट्रेशन की छापेमारी में बड़ा खुलासा

ख़बर शेयर करें -

राजधानी देहरादून से अब तक की बड़ी खबर सामने आ रही है यहां विजिलेंस और फूड एंड ड्रग्स एडमिनिस्ट्रेशन की छापेमारी में बड़ा खुलासा हुआ है। दोनों टीमों ने मिलकर बड़ा एक्शन लिया है। दूध की डेरी पर फ़ूड एंड ड्रग्स एडमिनिस्ट्रेशन ने छापे मारे हैं। अनियमितताओं की सूचना पर सुबह-सुबह टीम के अधिकारियों ने छापा मारा।

यह भी पढ़ें 👉  80वें स्वतंत्रता दिवस पर परेड ग्राउंड में सीएम धामी ने फहराया तिरंगा: 7 बड़ी घोषणाएं—प्रदेश में बनेगा 'युवा आयोग', 3 पर्वतीय जिलों में इंडस्ट्रियल पार्क और शुरू होगा 'बाल वीरता पुरस्कार'


नेहरू कॉलोनी की गोपाल डेरी पर छापेमारी की गई है। जानकारी के अनुसार डेरी में कई तरह की गड़बड़ियां पाई गईं हैं। डेरी में गंदगी का अंबार लगा हुआ था। टीम ने 3 जगहों से पनीर समेत अन्य दूध उत्पादक पदार्थों के सैम्पल लेकर जांच के लिए भेजे हैं।

यह भी पढ़ें 👉  दून विश्वविद्यालय में 'दीक्षारम्भ सत्र' की शुरुआत: सीएम धामी ने ₹28.59 करोड़ के इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट्स का किया लोकार्पण; 88.4 FM कम्युनिटी रेडियो लॉन्च


डेरी के सेफ्टी पैरामीटर्स पूरा ना होने पर 12 को इंप्रूवमेंट नोटिस जारी किया गया है। अधिकारियों ने बताया कि रिपोर्ट आने के बाद इनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। डेरी में इस तरह की अनियमितताएं पाई गई हैं।

Ad_RCHMCT