यहां इस आरोप के चलते शिक्षक हुआ अटैच।।

ख़बर शेयर करें -

हल्द्वानी में एक बड़ा मामला सामने आया है। यहां पर एक शिक्षिका पर बड़ा आरोप लगा है। बताया जाता है कि छात्र-छात्राओं को पीएम पोषण योजना (मिड डे मील) से वंचित करने व भोजनमाता का मानदेय लटकाने पर शिक्षिका को निलंबित कर दिया है। शिक्षिका को उपशिक्षाधिकारी कार्यालय भीमताल से अटैच कर दिया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  नवनिर्वाचित जिला सहकारी बैंक अध्यक्षों ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से की भेंट; सीएम ने दी सफल कार्यकाल की शुभकामनाएं

मामला राजकीय जूनियर हाईस्कूल बद्रीपुरा का है। यह मामला तब सामने आया जब बीते दिनों भोजनमाता संगठन ने एसडीएम हल्द्वानी से शिकायत कर जूनियर हाईस्कूल बद्रीपुरा में एक साल से पीएम पोषण योजना के तहत भोजन नहीं बनने व भोजनामाता को एक साल से मानदेय भुगतान नहीं होने की शिकायत की थी।मामला सामने आने के बाद उपशिक्षाधिकारी अंशुल बिष्ट ने जांच की।

यह भी पढ़ें 👉  ’भारत दर्शन' से छात्रों को देश की विविधता और विकास को करीब से समझने का अवसर: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी; देवप्रयाग के 68 मेधावी छात्रों से की भेंट

इसकी रिपोर्ट जिला शिक्षा अधिकारी को भेजी। इसके बाद प्रभारी प्रधानाध्यापिका को पद से हटाकर डा. डीएन भट्ट को कार्यभार दिया गया।

Ad_RCHMCT