बड़ी खबर-कलमठ से 11 पेटी  अंग्रेजी शराब मिली, संलिप्त अभियुक्त की तलाश में जुटी पुलिस

ख़बर शेयर करें -

Corbetthalchal-आज दिनांक- 08.04.2025 को प्रातः लगभग 9 बजे डायल 112 में सूचना मिली कि गढ़स्यारी जाने वाले मार्ग में कलमट के नीचे शराब की पेटियां रखी हुई हैं।

जिस सूचना पर थानाध्यक्ष चौखुटिया श्री सतीश चन्द्र कापड़ी के नेतृत्व में चौखुटिया पुलिस टीम अपर उपनिरीक्षक श्री गणेश कुमार, कानि0 श्री वीरेंद्र पाल ,कानि0 श्री सुरेश कोरंगा, होमगार्ड श्री कान्हा मौके पर पहुंची तो मौके पर काफी लोग एकत्रित थे।

यह भी पढ़ें 👉  भीमताल: खुजेठी–पतलिया–बलना मोटर मार्ग के डामरीकरण कार्य का शिलान्यास, 1.24 करोड़ से सुधरेंगे कई गांवों के हालात

कलमठ से कुल 11 पेटी (कुल 522 पव्वे) मैकडॉवेल रम अवैध अंग्रेजी शराब बरामद हुई जिसकी कीमत कुल 94,000 रुपये हैं। अवैध शराब बरामद होने पर थाना चौखुटिया में अज्ञात के विरुद्ध आबकारी अधिनियम के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया है। इसमें संलिप्त अभियुक्त की तलाश की जा रही हैं।

Ad_RCHMCT