बड़ी खबर-यहां 6 साल की मासूम का 16 माह के बाद निकाला गड्ढे से शव,पढ़े पूरी खबर

ख़बर शेयर करें -

राज्य के रुड़की के बुग्गावाला थाना क्षेत्र से एक सनसनीखेज मामला सामने आ रहा है।यहां पर मई 2021को 6 वर्षीय मासूम की पानी से भरे गड्ढे में गिरने से मौत हो गई थी जिसके बाद परिजनों ने बच्ची के शव दफना दिया था। वहीं आज कोर्ट के आदेश पर बच्ची की कब्र खोदकर शव को बाहर निकाला गया।

इस दौरान पुलिस और प्रशासन की टीम मौजूद रही। बता दें कि करीब 16 माह पूर्व एक ईंट भट्ठे पर पानी से भरे गड्ढे में छह साल की आरजू की गिरकर मौत के मामले में पुलिस ने कंकाल को कब्र से निकालकर पोस्टमार्टम के लिए रूड़की के सिविल अस्पताल भेजा है।

यह भी पढ़ें 👉  देहरादून साइंस सिटी बनेगी देश में विज्ञान व नवाचार का बड़ा केंद्र: 'यूकॉस्ट' में स्टार्टअप सेंटर के लिए जमीन की घोषणा; सीएम धामी ने जारी की 'विज्ञान वाणी'

इस पूरे मामले में कोर्ट के आदेश पर गैर इरादतन हत्या का मुकदमा दर्ज हुआ था। दरअसल तेलपुरा थाना बुग्गावाला निवासी असलम अपने बच्चों समेत खेड़ी शिकोहपुर गांव स्थित गौशाला के पास ईंट भट्टे पर काम करने के लिए गया था। 22 मई साल 2021 को असलम की 6 साल की आरजू खेलते-खेलते पानी से भरे गड्डे में गिर गई थी। गड्डे में पानी भरा होने के कारण आरजू की डूबने से मौत हो गई थी।

यह भी पढ़ें 👉  मुख्यमंत्री धामी ने वरिष्ठ पत्रकार दीपक फर्स्वाण के पिता को दी श्रद्धांजलि, मोथरोवाला स्थित आवास पहुंचकर व्यक्त की शोक संवेदना

इस पूरे मामले में आरजू के पिता ने भट्टा स्वामी पर लापरवाही का आरोप लगाया था। पुलिस ने भट्टा स्वामी राव अलीम व अन्य के खिलाफ कोर्ट के आदेश पर गैर इरादतन हत्या का मुकदमा दर्ज किया था। इस बीच कोई कार्यवाही नहीं होने पर बच्ची के परिजनों ने उसको दफना दिया था।

यह भी पढ़ें 👉  रामगढ़ में बहुउद्देशीय शिविर का आयोजन: कैबिनेट मंत्री राम सिंह कैड़ा ने सुनीं जनसमस्याएं, 358 लाभार्थियों को मिला योजनाओं का लाभ

मगर अब कोर्ट के आदेश के बाद बच्ची के शव को निकाला गया। चौकी प्रभारी अमानतगढ़ सतेन्द्र सिंह की ओर से शनिवार को शव/कंकाल को कब्रिस्तान तेलपुरा से निकाल कर पंचायतनामा भरा गया। जिसके बाद शव पोस्टमॉर्टम के लिए सिविल अस्पताल रुड़की भिजवाया गया। अब बच्ची की पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही आगे की कार्यवाही अमल में लाई जाएगी।

Ad_RCHMCT