बड़ी खबर-(हल्द्वानी) जनसुनवाई मे आयुक्त दीपक रावत ने दिव्यांग को दिलाया नया ई रिक्शा

ख़बर शेयर करें -

हल्द्वानी

कैम्प कार्यालय में आयुक्त/सचिव मा. मुख्यमंत्री दीपक रावत ने जनसुनवाई की। जिसमें अधिकांश शिकायतें, भूमि विवाद, पारिवारिक विवाद व अतिक्रमण, सम्पर्क मार्ग, आदि से सम्बन्धित आई।

जनता दरबार में एक धोखाधड़ी का मामला आया जिसमें गांधीनगर निवासी दिव्यांग पिंटू सागर ने बताया कि उन्होंने सितम्बर 2023 में के के एंटरप्राइजेज से ई रिक्शा लिया। जिसमें शिकायत आने पर फरवरी 2024 में मरम्मत के लिए एंटरप्राइजेज में ही दिया गया। किंतु उनके द्वारा रिक्शा किसी अन्य को बेच दिया गया।  उन्होंने अपने परिवार के भरण पोषण के लिए रिक्शा लिया था।

यह भी पढ़ें 👉  रामनगर में 'दुदबोलि' का अनूठा आयोजन: उत्तराखंडी लोककवियों की रचनाओं की गूंजी संगीतमय प्रस्तुति

वहीं उनकी आय का भी जरिया था। अब उनके आगे परिवार के भरण पोषण का संकट है। इसकी शिकायत जब आयुक्त से की तो उन्होंने शिकायत का संज्ञान लेते हुए दोनों को मौके पर तलब किया जहां एंटरप्राइजेज ने अपनी गलती मानते हुए मौके पर पिंटू सागर को नया रिक्शा दिया। पिंटू सागर और उनके परिवार ने आयुक्त का आभार व्यक्त किया।

प्राचार्य राजकीय महाविद्यालय कोटाबाग ने बताया कि लगभग 69.77 लाख की लागत से एनपीसीसीएल (National projects construction corporation limited) द्वारा कॉलेज में निर्माण कार्य किया गया। प्रथम बरसात में ही छत टपकने की समस्या के संबंध में कुमाऊं आयुक्त दीपक रावत ने कार्यदाई संस्था को एक माह के अंदर छत की मरम्मत करने के निर्देश दिए। साथ ही दो दिन तक छत में पानी भरकर छत की जांच करने को कहा।

यह भी पढ़ें 👉  मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का 2 नवंबर को एक दिवसीय हल्द्वानी दौरा: NKB TIMES के लॉन्चिंग समारोह में करेंगे शिरकत

ज्ञानेश्वर कॉलोनी देवलचौड़ निवासियों ने अपनी कॉलोनी के आवागमन हेतु 12 फीट का रास्ता जो कि रजिस्ट्री में लिखित है, दिलाने का अनुरोध किया।

Ad_RCHMCT