बड़़ी खबर-(नैनीताल) 4 नवंबर को नैनीताल व भवाली नगर क्षेत्र के समस्त शासकीय विद्यालय तथा आंगनबाड़ी केंद्र रहेंगे बंद, आदेश जारी

ख़बर शेयर करें -

Corbetthalchal नैनीताल

जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल ने अवगत कराया कि भारत गणराज्य के माननीय राष्ट्रपति जी के जनपद नैनीताल भ्रमण कार्यक्रम दिनांक 4 नवंबर 2025 के दृष्टिगत नैनीताल नगर क्षेत्र एवं भवाली नगर पालिका क्षेत्र के अंतर्गत स्थित समस्त शासकीय विद्यालय तथा आंगनबाड़ी केंद्र दिनांक 4 नवंबर 2025 को बंद रहेंगे।

यह भी पढ़ें 👉  रामनगर: पम्पापुरी समेत 4 कॉलोनियों के नियमितीकरण की राह हुई आसान, धारा 48 के तहत बंदोबस्ती और ड्रोन सर्वे पूरा

इसके साथ ही हल्द्वानी नगर निगम क्षेत्र के काठगोदाम से आर्मी हेलीपैड हल्द्वानी तक के यात्रा मार्ग से आच्छादित क्षेत्र के विद्यालय एवं आंगनबाड़ी केंद्र उक्त दिन अपराह्न 1:00 बजे तक संचालित होंगे।

यह भी पढ़ें 👉  ट्रैफिक नियमों की अनदेखी पड़ेगी भारी! नैनीताल पुलिस ने चलाया सघन चेकिंग अभियान, 73 वाहन किए सीज


दिनांक 3 नवंबर 2025 को समस्त विद्यालय एवं आंगनबाड़ी केंद्र अपने निर्धारित समयानुसार संचालित होंगे।


इस संबंध में जिलाधिकारी ने मुख्य शिक्षा अधिकारी नैनीताल को भी अपने स्तर से संबंधितों को भी अवगत कराने के निर्देश दिए हैं।

यह भी पढ़ें 👉  रामनगर में राष्ट्रीय संगोष्ठी का शुभारंभ: उत्तराखंड के सांस्कृतिक अतीत, धार्मिक वैभव और चिंतन धाराओं पर मंथन
Ad_RCHMCT