बड़ी खबर-यहाँ एसएसपी ने किया चौकी प्रभारी सहित चार पुलिस कर्मियों को तत्काल प्रभाव से निलंबित,जानिये कारण

ख़बर शेयर करें -

फरियादियों के साथ मारपीट / बदसुलूकी तथा चौकी में शराब पीना पड़ेगा भारी

एसएसपी ऊधमसिंहनगर डॉ0 मंजुनाथ टीसी का सख्त एक्शन
चौकी प्रभारी सहित चार पुलिस कर्मियों को आम नागरिकों के साथ बदतमीजी , बदसुलूकी व अभ्रदता करना तथा अपने कार्यों के प्रति घोर लापरवाही , अनुशासनहीनता बरतने पर तत्काल प्रभाव से किया गया निलंबित।

यह भी पढ़ें 👉  ट्रैफिक नियमों की अनदेखी पड़ेगी भारी! नैनीताल पुलिस ने चलाया सघन चेकिंग अभियान, 73 वाहन किए सीज

चौकी में महफिल जमाना , मदिरा सेवन करना पब्लिक/ फरियादियों के साथ बदतमीजी करने पर उ0नि0 संदीप शर्मा , कांस्टेबल सचिन कुमार , कांस्टेबल अनिल कुमार , कांस्टेबल सुभाष कुमार को तत्काल प्रभाव से निलंबित किया गया।

चौकी इंचार्ज विगत तीन दिनों से रुद्रपुर में ट्रेनिंग के नाम पर चौकी से थे नदारद, कार्यों के प्रति घोर उदाशीनता के चलते हुई कार्यवाही।

यह भी पढ़ें 👉  रामनगर: पम्पापुरी समेत 4 कॉलोनियों के नियमितीकरण की राह हुई आसान, धारा 48 के तहत बंदोबस्ती और ड्रोन सर्वे पूरा

इस मामले में यदि फरियादी चाहते है, तो मामले में जिनके साथ भी मारपीट / बदसुलूकी हुई है फरियादियों की तहरीर के अनुसार संबंधित पर  मुकदमे की कर्यवाही भी अमल में लाई जाएगी।

यह भी पढ़ें 👉  रामनगर में राष्ट्रीय संगोष्ठी का शुभारंभ: उत्तराखंड के सांस्कृतिक अतीत, धार्मिक वैभव और चिंतन धाराओं पर मंथन

इस प्रकार के मामलों को एसएसपी महोदय द्वारा बहुत ही गंभीरता से लिया जाता है , इस प्रकार कार्यों के प्रति घोर लापरवाही , उदंडता तथा पब्लिक के साथ बदसुलूकी को बिलकुल भी बर्दास्त नही किया जाता है।

एसएसपी द्वारा मामले की उच्चस्तरीय जांच हेतु दिए गए है आदेश

Ad_RCHMCT