बड़ी खबर-(उत्तराखंड) पुलिस कर्मियों के साथ अभद्रता, गाली गलौच, एवं धक्कामुक्की कर हाथापाई करने वाले व्यक्ति को  गिरफ्तार कर भेजा गया जेल

ख़बर शेयर करें -

Corbetthalchal थाना अगस्त्यमुनि पर ड्यूटीरत पुलिस कर्मियों के साथ अभद्रता, गाली गलौच, एवं धक्कामुक्की कर हाथापाई करने वाले व्यक्ति को गिरफ्तार कर भेजा गया जेल।

गत दिवस 24 जुलाई 2025 को जनपद रुद्रप्रयाग के विभिन्न ब्लॉक में हो रहे मतदान दिवस को एक व्यक्ति राजदीप सिहं उर्फ अनिल पुत्र प्रेम सिहं निवासी ग्राम तलसारी थाना अगस्त्यमुनि जिला रुद्रप्रयाग द्वारा थाना अगस्त्यमुनि में आकर ड्यूटीरत पुलिस कर्मियों के साथ अभद्रता पूर्वक व्यवहार करते हुये पुलिस के साथ थाने पर ही गाली गलौच कर मारपीट पर उतारू हो गया था।

यह भी पढ़ें 👉  रामनगर: पम्पापुरी समेत 4 कॉलोनियों के नियमितीकरण की राह हुई आसान, धारा 48 के तहत बंदोबस्ती और ड्रोन सर्वे पूरा

काफी समझाने पर भी उक्त व्यक्ति नहीं माना और अत्यधिक उग्र होकर पुलिस के साथ हाथापाई करने लगा। उसके इस कृत्य को पर पुलिस द्वारा राजदीप सिहं उपरोक्त के विरुद्ध थाना अगस्त्यमुनि पर मु.अ.सं. 30/2025 धारा 115/121(1)/132/353 भारतीय न्याय सहिता का अभियोग पंजीकृत किया गया।

यह भी पढ़ें 👉  ट्रैफिक नियमों की अनदेखी पड़ेगी भारी! नैनीताल पुलिस ने चलाया सघन चेकिंग अभियान, 73 वाहन किए सीज

अभियुक्त को गिरफ्तार करने के उपरान्त आज मा. न्यायालय के समक्ष पेश किया गया। जहां से अभियुक्त को न्यायिक अभिरक्षा में जिला कारागार पुरसाड़ी (चमोली) भेजा गया है।

यह भी पढ़ें 👉  रामनगर में राष्ट्रीय संगोष्ठी का शुभारंभ: उत्तराखंड के सांस्कृतिक अतीत, धार्मिक वैभव और चिंतन धाराओं पर मंथन

Social Media Cell Police Office Rudraprayag.

Ad_RCHMCT