बिजली के पोल से टकराई बाइक, दो दोस्तों की दर्दनाक मौत

ख़बर शेयर करें -

हरिद्वार। अनियंत्रित बाइक के सड़क किनारे खड़े बिजली के पोल से जा टकराने से दो दोस्तों की दर्दनाक मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। इस घटना से मृतकों के परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।

यह भी पढ़ें 👉  बिजनेस टुडे के BTIndia@100 कार्यक्रम में सीएम धामी ने रखा उत्तराखंड का विकास मॉडल; 30 नई नीतियां, मजबूत कनेक्टिविटी और ₹2000 करोड़ से अधिक का स्टार्टअप इकोसिस्टम

जानकारी के अनुसार झबरेड़ा थाना क्षेत्र के कोटवाल आलमपुर निवासी सुभाष (23) और उसका दोस्त जॉनी (30) शनिवार की देर शाम बाइक से इकबालपुर जा रहा था। बताया गया है कि बाइक जॉनी चला रहा था। जैसे ही ये लोग झबरेड़ा थाना क्षेत्र के ही साबतवाली गांव के पास पहुंचे तो इनकी बाइक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे बिजली के पोल से जा टकराई।

यह भी पढ़ें 👉  मुख्यमंत्री उद्यमशाला चौपाल-2026: सीएम धामी ने लखपति दीदियों को किया सम्मानित; देहरादून के आईटी पार्क में खुलेगा राज्य स्तरीय विपणन केंद्र

टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बाइक सवार दोनों युवक सड़क पर गिर पड़े। हादसा होता देख आसपास के लोग और राहगीर घटनास्थल की तरफ दौड़ पड़े। राहगीरों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। सूचना मिलते ही तुरंत पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। दोनों घायलों को रुड़की के सिविल अस्पताल में उपचार के लिए भेजा। चिकित्सकों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

Ad_RCHMCT