BREAKING-पौड़ी – खिरसू रोड खोला गांव में वाहन हुआ दुर्घटनाग्रस्त,4 घायल,SDRF उत्तराखण्ड पुलिस ने किया सफल रेस्क्यू।।

ख़बर शेयर करें -

BREAKING-पौड़ी – खिरसू रोड खोला गांव में वाहन हुआ दुर्घटनाग्रस्त, SDRF उत्तराखण्ड पुलिस ने किया सफल रेस्क्यू

रविवार को थाना श्रीनगर द्वारा एसडीआरएफ सूचना से अवगत कराया कि खिरसू रोड पर एक वाहन खाई में गिर गया है, जिसकी सर्चिंग हेतु एसडीआरएफ टीम की आवश्यकता है।

यह भी पढ़ें 👉  रामनगर: पम्पापुरी समेत 4 कॉलोनियों के नियमितीकरण की राह हुई आसान, धारा 48 के तहत बंदोबस्ती और ड्रोन सर्वे पूरा

उपरोक्त सूचना प्राप्त होने पर एसडीआरएफ पोस्ट श्रीनगर से मुख्य आरक्षी दीपक मेहता के नेतृत्व में टीम तत्काल रवाना हुई।

एसडीआरएफ टीम को घटनास्थल पर पहुंचने के उपरांत ज्ञात हुआ कि उक्त वाहन बुलेरो पिकअप UK 12 CA 3305 है, जो की खिरसू रोड के पास खोला गांव में अनियंत्रित होकर पहाड़ से टकराकर दुर्घटनाग्रस्त हो गया। जिसमे 04 लोग सवार थे, जिन्हे हल्की फुल्की चोटें आई है।

यह भी पढ़ें 👉  रामनगर में राष्ट्रीय संगोष्ठी का शुभारंभ: उत्तराखंड के सांस्कृतिक अतीत, धार्मिक वैभव और चिंतन धाराओं पर मंथन

एसडीआरएफ टीम द्वारा सभी घायलों को प्राथमिक उपचार देकर 108 के माध्यम से अस्पताल भिजवाया गया।
घायलों के नाम :-

  1. दीपक पुत्र श्री लोक बहादुर उम्र 16 निवासी नेपाल
  2. हेमराज पुत्र श्री खड़क सिंह उम्र 18 निवासी नेपाल
  3. गणेश पुत्र श्री भारत निवासी नेपाल
  4. उत्तम पुत्र श्री कलम निवासी नेपाल
यह भी पढ़ें 👉  ट्रैफिक नियमों की अनदेखी पड़ेगी भारी! नैनीताल पुलिस ने चलाया सघन चेकिंग अभियान, 73 वाहन किए सीज

एसडीआरएफ पोस्ट श्रीनगर से मुख्य आरक्षी दीपक मेहता के नेतृत्व में टीम आरक्षी देवेंद्र, नरेंद्र लाल, अजय, उपेंद्र ईष्टवाल, रोबिन कुमार, आशीष, किशन व चालक देवेंद्र मौजूद रहे।

Ad_RCHMCT