BREAKING-नैनीताल से घूमकर लौट रहे पर्यटकों की कार खाई मे गिरी,एक की मौत,आधा दर्जन घायल।।

ख़बर शेयर करें -

BREAKING-नैनीताल से घूमकर लौट रहे पर्यटकों की कार खाई मे गिरी, एक की मौत,आधा दर्जन घायल।।

राज्य में भी सड़क हादसे कम होने का नाम नहीं ले रहे हैं, कभी तराई तो कभी पहाड़ों से दुखद सूचना सामने आ रही है।

ताजा मामला नैनीताल घूमकर लौट रहे पर्यटकों की कार कालाढूंगी से पांच किमी पहले अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी। हादसे में कार सवार सात लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

यह भी पढ़ें 👉  बड़ी खुशखबरी:श्री हनुमान धाम (छोइ, रामनगर) के मुख्य मार्ग के लिए ₹4.06 करोड़ की धनराशि रिलीज

राहगीरों और स्थानीय लोगों की मदद से पुलिस ने घायलों को खाई से बाहर निकालकर कालाढूंगी अस्पताल पहुंचाया। इलाज के दौरान एक महिला की मौत हो गई। अन्य गंभीर रूप से घायलों को उपचार के बाद एसटीएच हल्द्वानी रेफर कर दिया।

मिली जानकारी के अनुसार तुगलकाबाद, थाना गोविंदपुरी, कालकाजी नई दिल्ली निवासी अफरोज (40) अपनी पत्नी आसिफा (35) बच्चे छह वर्षीय शमायरा, तीन वर्षीय अमान, 16 वर्षीय महक, 11 वर्षीय लयबा और सबाना (40) पत्नी नाजिम रविवार को नैनीताल दिल्ली लौट रहे थे। शाम करीब पौने छह बजे कालाढूंगी से पांच किमी पहले उनकी स्विफ्ट डिजायर कार अनियंत्रित होकर दो सौ फीट गहरी खाई में जा गिरी।

यह भी पढ़ें 👉  किसानों की समृद्धि से खिलेगा उत्तराखंड: पीएम किसान निधि की 23वीं किस्त जारी; प्रदेश के 8 लाख किसानों को मिले ₹159 करोड़ से अधिक

घायलों की चीखपुकार सुन वहां से गुजर रहे लोगों ने अपने वाहनों को रोका और हादसे की सूचना पुलिस को दी। इस पर पुलिस और 108 एंबुलेंस की टीम मौके पर पहुंची।

यह भी पढ़ें 👉  अंतरराष्ट्रीय योग दिवस की तैयारियां: मुख्यमंत्री धामी ने सचिवालय और आवास के कर्मियों के साथ किया योगाभ्यास; योग को दैनिक जीवन का हिस्सा बनाने का आह्वान

घायलों का कालाढूंगी अस्पताल लाया गया। उपचार के दौरान सबाना की मौत हो गई। अन्य घायलों की स्थिति भी गंभीर बनी हुई है।

एसओ राजवीर नेगी ने बताया कि गंभीर रूप से घायलों को एसटीएच हल्द्वानी भिजवाया गया है। मृतका के शव को पोस्टमार्टम के लिए हल्द्वानी भेज दिया है। घटना की सूचना परिजनों को दे दी गई है।

Ad_RCHMCT