ऋषिकेश-लक्ष्मण झूला,के पास गंगा नदी में डूबा व्यक्ति, एसडीआरएफ टीम ने चलाया सर्च ऑपरेशन।।

ख़बर शेयर करें -

ऋषिकेश – लक्ष्मण झूला, के पास गंगा नदी में डूबा व्यक्ति एसडीआरएफ टीम ने चलाया सर्च ऑपरेशन।।

राज्य में भी डूबने के मामले दिन प्रतिदिन बढ़ रहे हैं, राज्य से दुघर्टनाओं की खबर आने के बाद भी लोग नहीं मान रहे हैं।

रविवार को ढालवाला चौकी द्वारा एसडीआरएफ टीम को अवगत कराया गया कि लक्ष्मण झूला पुल के पास एक व्यक्ति नहाते समय डूब गया है।

यह भी पढ़ें 👉  तमकनाला आपदा: सीएम धामी रख रहे सीधी नजर; राहत-बचाव, आवश्यक आपूर्ति और कनेक्टिविटी बहाली के लिए त्वरित कार्रवाई के निर्देश

उपरोक्त सूचना प्राप्त होने पर एसडीआरएफ टीम मय रेस्क्यू उपकरणों तत्काल घटनास्थल के लिए रवाना हुई।

एसडीआरएफ टीम को घटनास्थल पर पहुंचकर पता चला कि उक्त व्यक्ति अपने परिवार के साथ देहरादून से ऋषिकेश घूमने आया था। लक्ष्मण झूला पुल के पास स्नान के दौरान गंगा नदी का बहाव तेज होने के कारण उक्त व्यक्ति गंगा नदी में बह गया।

यह भी पढ़ें 👉  तकनीकी शिक्षा में बड़ा बदलाव: उत्तराखंड में बनेंगे 5-6 'टेक्निकल एजुकेशन हब'; मुख्य सचिव ने दिए AI-इंडस्ट्री आधारित रोडमैप और ओवरसीज प्लेसमेंट के निर्देश

एसडीआरएफ टीम द्वारा राफ्ट की सहायता से उक्त व्यक्ति की सर्चिंग हेतु सर्च ऑपरेशन चलाया गया। देर शाम तक चले सर्च ऑपरेशन में लापता व्यक्ति नाम अमित बब्बन ( सोनू) पुत्र किशन लाल उम्र 46 वर्ष निवासी रेसकोर्स देहरादून का कोई सुराग नही मिल पाया। अं

यह भी पढ़ें 👉  डिफेंस कॉलोनी में आयोजित शिवमहापुराण कथा में शामिल हुए सीएम धामी; भगवान शिव की पूजा-अर्चना कर प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना की

धकार बढ़ने पर सर्च ऑपरेशन को विराम देना पड़ा। कल पुनः सर्चिंग की जाएगी।

Ad_RCHMCT