ब्रेकिंग:-यहाँ पुलिस को मिली सफलता,प्रतिबंधित कछुओं के साथ एक वन्यजीव तस्कर को किया गिरफ्तार

ख़बर शेयर करें -

मंगलवार को थाना गदरपुर पुलिस टीम द्वारा सायंकालीन गस्त के दौरान चौकी महतोष तिराहे पर मुखबिर खास की सूचना कि एक व्यक्ति पिपलिया न0 1 की तरफ से एक थैले में प्रतिबन्धित कछुए बेचने के लिए गदरपुर की तरफ ले जा रहा है के आधार पर पुलिस टीम द्वारा हाईवे से पिपलिया न0 1 की तरफ आने वाले रास्ते पर उक्त व्यक्ति को एक सफेद रंग के थैले के साथ पकड़ लिया।

नाम पूता पूछते हुए तलाशी ली गयी तो पकड़े व्यक्ति द्वारा अपना नाम रवि मण्डल s/o प्रफुल्ल मण्डल R/O पिपलिया न02 मकरन्दपुर थाना गदरपुर उ0सि0नगर उम्र 54 वर्ष बताया

यह भी पढ़ें 👉  रामनगर वालों के लिए बड़ी खबर! कल आ रहे हैं सीएम धामी, धनगढ़ी पुल का लोकार्पण करेंगे

तथा खुद के पकड़े थैले में कुछ कछुए रखे होना बताते हुए बेचने के लिये ले जाना बताया। अभियुक्त उपरोक्त के कब्जे में रखे थैले/ कट्टे के अन्दर कुल से कुल 05 कछुवे बरामद हुए।

यह भी पढ़ें 👉  रामनगर में ई-रिक्शा चालकों का फूटा गुस्सा: 'BAT BMS' के जरिए वाहन बंद कर वसूली करने का गंभीर आरोप!

बरामदगी के आधार पर अभियुक्त को वन्य जीव संरक्षण अधि0 1972 की धारा 09/51 में समय लगभग 23.30 बजे  गिरफ्तार कर इसके विरुद्ध थाना गदरपुर में FIR नंबर 247/2022 धारा 09/51 वन्य जीव संरक्षण अधिनियम पंजीकृत किया गया।

Ad_RCHMCT