BREAKING-(दुखद) स्वर कोकिला लता मंगेशकर नहीं रहीं,शोक मे डूबा देश।।

ख़बर शेयर करें -

देश से एक दुखद खबर सामने आ रही है मशहूर गायिका लता मंगेशकर (Lata Mangeshkar) का रविवार सुबह मुंबई में निधन हो गया।

लता मंगेशकर, जिन्हें ‘मेलोडी की रानी’ और ‘भारत की स्वर कोकिला’ के रूप में जाना जाता था, को 8 जनवरी को मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

यह भी पढ़ें 👉  ट्रैफिक नियमों की अनदेखी पड़ेगी भारी! नैनीताल पुलिस ने चलाया सघन चेकिंग अभियान, 73 वाहन किए सीज

जहां उन्होंने 92 वर्ष की आयु में आज सुबह अंतिम सांस ली।मंगेशकर को ब्रीच कैंडी अस्पताल के आईसीयू में भर्ती कराया गया था, जहां उनका इलाज डॉ. प्रतीत समदानी और उनकी डॉक्टरों की टीम कर रही थी।

लता मंगेशकर के निधन की खबर आने के बाद अक्षय कुमार (Akshay Kumar) से लेकर अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) तक कई सेलेब्स ने शोक व्यक्त किया है।

यह भी पढ़ें 👉  रामनगर: पम्पापुरी समेत 4 कॉलोनियों के नियमितीकरण की राह हुई आसान, धारा 48 के तहत बंदोबस्ती और ड्रोन सर्वे पूरा

5 साल की उम्र में शुरू किया सफर.. 7 दशक तक चला

लता मंगेशकर का म्यूजिक इंडस्ट्री में योगदान अतुलनीय था,जिसे कभी नहीं भुलाया जा सकता।78 साल के करियर में लता मंगेशकर ने 25 हजार से ज्यादा गाने गाए लता को कई सारे पुरस्कारों से नवाजा गया था।

यह भी पढ़ें 👉  रामनगर में राष्ट्रीय संगोष्ठी का शुभारंभ: उत्तराखंड के सांस्कृतिक अतीत, धार्मिक वैभव और चिंतन धाराओं पर मंथन

वे तीन बार नेशनल अवॉर्ड विनर रही थीं, इसके अलावा दादा साहेब फाल्के अवॉर्ड और भारत रत्न से भी उन्हें नवाजा गया था।लता मंगेशकर ने 5 साल की उम्र में काम करना शुरू कर दिया था।जिस उम्र में बच्चे खेलते-पढ़ते हैं तब लता मंगेशकर ने घर की जिम्मेदारी संभाली थी।

Ad_RCHMCT