BREAKING-गंगाजल लेने गया युवक दयानन्द घाट मे बहा,तलाश के लिए SDRF ने चलाया सर्चिंग ऑपरेशन,वीडियो।

ख़बर शेयर करें -

दयानन्द घाट, शीशमझाड़ी, ऋषिकेश एक व्यक्ति डूबा, SDRF ने चलाया सर्चिंग ऑपरेशन।

आज शनिवार को थाना मुनिकीरेती ने SDRF को सूचित किया कि दयानंद घाट पर एक व्यक्ति नदी में डूब गया है, जिसकी सर्चिंग हेतु SDRF टीम की आवश्यकता है।

यह भी पढ़ें 👉  निजी स्कूलों की मनमानी पर जिला प्रशासन का कड़ा प्रहार, 2 और स्कूलों को 'कारण बताओ' नोटिस, अब तक कुल 107 स्कूल रडार पर

उक्त सूचना पर SDRF टीम तत्काल मय रेस्क्यू उपकरणों के राहत एवं बचाव कार्य हेतु घटनास्थल पर पहुँची।

घटनास्थल पर पहुँचकर ज्ञात हुआ कि एक व्यक्ति जो गंगाजल लेने के लिए घाट पर गया था और अचानक पैर फिसलने से अनियंत्रित होकर नदी में गिर गया। हालांकि आसपास के लोगों ने बचाने का प्रयास भी किया परन्तु वह व्यक्ति नदी के तेज बहाव में गायब हो गया।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड के पर्वतीय जनपदों में आज कहीं-कहीं बहुत हल्की-हल्की वर्षा-बर्फबारी व मैदानी जिलों में शुष्क मौसम, 8 जिलों में 30-40 किमी/घंटा हवाओं का वॉच अलर्ट।

SDRF टीम द्वारा घटनास्थल पर पहुँचकर राफ्ट व सर्चिंग कांटे की सहायता से संभावित स्थानों पर लगातार सर्चिंग की जा रही है।

Ad_RCHMCT